back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

BIHAR में Darbhanga की सबसे बड़ी जीत! रचा इतिहास! बना BIHAR का No.1, 5 दिन, 1 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Ayushman Bharat News | PMJAY Bihar | Darbhanga Health Card Achievement। दरभंगा को आयुष्मान और वय वंदना कार्ड निर्माण में पूरे बिहार में प्रथम स्थान। 5 दिनों में 1.12 लाख से अधिक कार्ड बने। 5 लाख तक का मुफ्त इलाज अब हर गरीब को – दरभंगा को मिला आयुष्मान योजना में पहला स्थान।सबसे आगे निकले कुशेश्वरस्थान, जाले और मनीगाछी। जिलाधिकारी राजीव रौशन की मेहनत लाई रंग।@देशज टाइम्स, दरभंगा।

25 मई से 30 मई तक चलाए गए विशेष अभियान

दरभंगा, देशज टाइम्स। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के तहत दरभंगा जिला ने कार्ड निर्माण में राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। 25 मई से 30 मई 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले में कुल 1,12,023 से अधिक कार्ड बनाए गए।

मुख्य सचिव के निर्देश पर चला विशेष अभियान

मुख्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देश पर यह अभियान पूरे राज्य में चलाया गया था, जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वय वंदना कार्ड’ भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में जर्मनी,ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ चिकित्सों का मिला लाभ, एस एन सर्राफ हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर , 150 मरीजों को मिला नव जीवन

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि इस अभियान में बीएलओ, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता और पीडीएस डीलर की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि “कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।”

सबसे अधिक कार्ड बनाने वाले टॉप 3 प्रखंड

  • कुशेश्वरस्थान: 9613 कार्ड, जाले: 7834 कार्ड, मनीगाछी: 6964 कार्ड,

यह भी पढ़ें:  Darbhanga की गरीबी में आएगी नई ताकत, नव अवसर से मिलेगा नया संदेश

सबसे कम कार्ड बने इन प्रखंडों में

किरतपुर: 2722 कार्ड, हनुमाननगर: 3542 कार्ड, ताराडीह: 3878 कार्ड।

5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

आयुष्मान कार्ड से पंजीकृत अस्पतालों में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा। जिलाधिकारी ने इसे “बीमारियों से लड़ने का एक सशक्त हथियार” बताया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में जल से किसानों की किस्मत में ग्रहण, धान की आस गई, गेहूं भी स्टेबल नहीं

प्रशासनिक सतर्कता और प्रतिदिन समीक्षा से मिली सफलता

इस अभियान के दौरान प्रत्येक दिन समीक्षा बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोडल अधिकारी और वरीय पदाधिकारी सभी को निर्देशित किया गया कि अभियान में तेजी और पारदर्शिता बनी रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने बधाई दी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें