spot_img

Darbhanga Sadar News | दरभंगा बेलादुल्ला का Dutiful लाइनमैन विनय की करंट से मौत…फूटा गुस्सा, बेला रोड किया जाम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Sadar News | दरभंगा बेलादुल्ला का Dutiful लाइनमैन विनय की करंट से मौत…फूटा गुस्सा, बेला रोड किया जाम जहां दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्ला स्थित बिजली विभाग की लापरवाही ने एक परिवार को जीवन भर का दर्द दे गया।

- Advertisement -

Darbhanga Sadar News | लाइनमैन विनय कुमार मिश्र की मौत, गुस्से में लोग

जहां…लाइनमैन विनय कुमार मिश्र की मौत हो गई है। करंट से हुई इस मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग बेला रोड को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। मगर, प्रशासनिक तत्परता से लोग शांत हुए…मगर विनय का परिवार सदा के लिए अपने लाल से बिछुड़ गया जहां…

- Advertisement -

Darbhanga Sadar News | सैकड़ों लोग उतर आए बेला रोड

करंट लगने से इलाज के दौरान लाइनमैन विनय कुमार मिश्र की मौत होने पर मुआवजे की मांग को लेकर परिजन के साथ सैकड़ों लोग बेला रोड को जाम कर दिए। वहीं जाम की सूचना मिलते ही सदर बीडीओ विजय कुमार सौरव और विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

Darbhanga Sadar News | एसडीओ और बीडीओ की दिखी तत्परता

वहीं बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने लगातार सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के संपर्क में थे और उनके आदेशानुसार जाम किए गए लोगों से वार्तालाप की। वही वार्तालाप के दौरान बिजली विभाग की ओर से मृतक विनय कुमार मिश्र को चार लाख का बीमा एवं उनके पत्नी को पेंशन सहित उनके एक बेटे को नौकरी दी जाने के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

Darbhanga Sadar News | रानीपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार दास ने बताया

वहीं, रानीपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार दास ने बताया कि बिजली विभाग के लाइनमैन विनय कुमार मिश्र गरीब परिवार से थे और जब भी बिजली विभाग के द्वारा कोई काम होता था तो उसे जिम्मेवारी पूर्वक कार्य करते थे। कभी भी मोहल्ले में अगर रात के बारह बजे बिजली में खराबी हो जाए, तो वह पहुंचकर सही कर देते थे। जबकि कहीं ना कहीं बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ था, पर सदर बीडीओ के सूझबूझ से जाम को छुड़ाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।