back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में काराधीन बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement - Advertisement

समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली ने कहा कि समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को जीवन के हर स्तर पर मुफ्त कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपराध का आरोपी या अभियुक्त भी है, तो उसके न्यायालय में सुनवाई के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उसे निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा प्रदान की जाती है।

- Advertisement - Advertisement

जेल लीगल ऐड क्लिनिक स्कीम से बंदियों को लाभ

कारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि नालसा (NALSA) की जेल लीगल ऐड क्लिनिक स्कीम बंदियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के सहयोग से गरीब और असहाय बंदी इस योजना का लाभ लेकर अपने मामलों में न्याय पाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला थाने से ऐसी उम्मीद नहीं, पढ़िए क्यों देना पड़ा SSP को दखल, फिर क्या हुआ!

अधिकारियों की मौजूदगी में चला कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान कारा उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, अमितेश कुमार, पीएलवी इंद्रदेव सहनी सहित कई अधिकारी और पैरालीगल वॉलंटियर उपस्थित रहे।

नंदापट्टी में चला डोर-टू-डोर अभियान

वहीं नगर परिषद क्षेत्र के नंदापट्टी गांव में पीएलवी अनिल पासवान एवं सीमा कुमारी ने घर-घर जाकर लोगों को विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हर नागरिक को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है और नालसा इस दिशा में लगातार कार्यरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...

Lionel Messi ने अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में सनातन रीति-रिवाज से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें हुई वायरल!

Lionel Messi: फुटबॉल के मैदान पर अपनी जादुई कला से पूरी दुनिया को मोहित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें