spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नाजुक हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जाले। कमतौल-जोगियारा पथ पर लगनामा धाम पुल के पश्चिम खिरोई नदी के बांध से पहले शनिवार को एक भयानक बाइक दुर्घटना हो गई। दो तेज रफ्तार बाइकों की सीधी टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

टक्कर होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पड़े लोगों को सड़क से उठाकर हनुमान मंदिर के पास पहुंचाया। सूचना मिलते ही जाले थाना के डायल 112 वाहन पर तैनात एसआई मिथिलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले पहुंचाया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल पहुंचे SSP जगुनाथ रेड्डी, निरीक्षण में सामने आई बड़ी लापरवाही, पढ़िए - एसएसपी ने क्या-क्या जांचा और क्या मिला... शो कॉज?

भीषण बाइक दुर्घटना: कैसे हुई टक्कर?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक (निबंधन संख्या BR 07 BN 1084, होंडा साइन एसपी) पर मधुबनी जिले के अरेर निवासी रवि कुमार (पिता ब्रह्मदेव यादव) और एक सात वर्षीय बच्ची सवार थी, जो हादसे के वक्त बेहोश थी। वे कमतौल की ओर जा रहे थे।

वहीं, दूसरी हीरो आरएक्स बाइक (निबंधन संख्या BR 07 AR 6619) कटैया गांव निवासी मोहन महतो के पुत्र गंगा महतो चला रहे थे। उनके साथ बेचने का पुत्र विक्की कुमार और विकास कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी भी थीं। यह बाइक पूरब की ओर से जोगियारा की तरफ जा रही थी। दोनों बाइक के चालक सहित सभी सवार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। हादसे के बाद इलाके में दरभंगा पुलिस प्रशासन की चौकसी बढ़ा दी गई है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Airport News: मंडरा रहा ‘रेड अलर्ट’, आपको पता है? बड़ा बर्ड हिट का खतरा, जानिए

पटना एयरपोर्ट पर 'बर्ड हिट' का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गर्दनीबाग में कूड़ा स्टेशन हटाने में देरी से पक्षियों का जमावड़ा लगा है, जिससे विमानों की सुरक्षा पर संकट

Patna Bus Fare News: बिहार में बस का सफर हुआ महंगा! 10 से 15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू

बिहार में बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। परिवहन विभाग ने बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नई दरें 1 जून से लागू हों

Bhagalpur CM News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला भागलपुर दौरा आज, विक्रमशिला ब्रिज का लेंगे जायजा, देंगे बड़ी सौगात, प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे विक्रमशिला सेतु का जायजा लेंगे, कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और श्रावणी मेला क

Jamui News: चॉकलेट समझ 4 सहेलियों ने खाई सल्फास की गोली, 1 बच्ची की मौत

जमुई के गम्हरिया गांव में चार मासूम बच्चियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की जान चली गई, जबकि तीन की हा