back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga BIG NEWS— माॅं हैह्ट्ट देवी दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, चोरों ने 3 लाख का चांदी का श्रृंगार और 2 लाख कैश लेकर चंपत; CCTV में 3 नकाबपोश कैद

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga BREAKING — माॅं हैह्ट्ट देवी दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, चोरों ने 3 लाख का चांदी का श्रृंगार और 2 लाख कैश लेकर चंपत; CCTV में 3 नकाबपोश कैद…सतीश झा | जानकारी के अनुसार दरभंगा के बेनीपुर-बहेड़ा थाना क्षेत्र के मां हैह्ट्ट देवी दुर्गा मंदिर, नवादा से चोरों ने बीती रात लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement - Advertisement


गर्भगृह से करीब तीन लाख रुपये का चांदी का श्रृंगार और दान पेटी से दो लाख रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए। सारी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Advertisement - Advertisement

सुबह मंदिर का ताला टूटा मिला, पुजारी ने देखे चोरी के निशान

मंदिर के पुजारी श्याम ठाकुर ने बताया कि सुबह चार बजे जब मंदिर का पट खोला, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। मंदिर के अंदर भगवती का श्रृंगार बिखरा पड़ा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में एक छत के नीचे जिम, योगा और डांस का संगम, जानिए क्या है खास!

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर न्यास समिति के सचिव रमापति झा को दी, जिन्होंने तत्क्षण बहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

तीन चांदी की छतरी, प्लेट और चरण पादुका चोरी

पुजारी ने बताया कि मंदिर से तीन चांदी की छतरियां, एक प्लेट और चरण पादुका चोरी हुई है। इसके अलावा दान पेटी को भी चोर उठा ले गए, जो बाद में मंदिर से कुछ दूरी पर कलम बाग में टूटी हुई हालत में मिली।

दान पेटी के आसपास नशे के कुछ सामान बिखरे मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि चोर स्थानीय गिरोह के हो सकते हैं।

CCTV में 3 नकाबपोश युवक कैद

सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वे रात लगभग 12 बजे दक्षिणी दिशा से मंदिर परिसर में प्रवेश करते नजर आए। चोरों ने हनुमान मंदिर का ताला भी तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: युवक की संदिग्ध मौत, घर से निकला मिली घर के पास ही लाश

एफएसएल और टेक्निकल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बाद में एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीमों ने भी मंदिर परिसर और कलम बाग क्षेत्र में जांच की।
पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बेकाबू कार का कहर, मुखिया पति सहित दो बाइक सवार गंभीर घायल, एक गिरफ्तार

मंदिर समिति ने दर्ज कराई एफआईआर, जल्द खुलासे का दावा

मंदिर न्यास समिति के सचिव रमापति झा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि

“पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा एम्स का सपना: बिहार के स्वास्थ्य ढांचे में नई क्रांति

Darbhanga AIIMS: बिहार के स्वास्थ्य आकाश में एक नया सितारा जगमगाने को तैयार है,...

गिरावट के साथ खुला Indian Stock Market: जानें सोमवार को कैसा रहा बाजार का हाल

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की, जहाँ...

Darbhanga AIIMS: बिहार के स्वास्थ्य क्रांति का महाद्वार, 2029 तक पूरा होगा आधुनिक मेडिकल टाउनशिप

Darbhanga AIIMS: स्वास्थ्य का नया सवेरा लेकर, मिथिलांचल की धरती पर आकार ले रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें