back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga News: BMP-13 के पुराने सरकारी क्वार्टर में फांसी से झूलती मिली छपरा के रसोइया की लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: जिंदगी का धागा कब टूट जाए, कोई नहीं जानता। बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बीएमपी-13 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां तैनात एक रसोइया का शव पुराने जर्जर क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक रविवार शाम से ही लापता बताया जा रहा था। मंगलवार सुबह जब लोगों ने शव को लटकते देखा तो पूरे कैंप में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

मृतक की पहचान सारण (छपरा) जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कटौखर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह रविवार शाम से अपने आवास पर नहीं थे और न ही उन्होंने ड्यूटी पर खाना बनाया था। जब उनके सहकर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह किसी ने जर्जर मकान में उनके शव को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद बीएमपी-13 के जवानों ने शव को नीचे उतारा।

- Advertisement -

Darbhanga News: आत्महत्या या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर बीएमपी-13 के डीएसपी दिलीप कुमार झा ने बताया कि जिस पुराने घर में संतोष का शव मिला है, वह पहले उसी में रहते थे। लेकिन मकान के जर्जर हो जाने के कारण विभाग ने उन्हें सामने ही दूसरा आवास आवंटित कर दिया था और वह उसी नए आवास में रह रहे थे। ऐसे में उन्होंने पुराने घर में जाकर यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आसपास के लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रिटायर्ड दारोगा के घर अपराधियों का 'ऑपरेशन क्लीन', लाखों के जेवर -कैश की चोरी, पढ़िए शादी और सेंधमारी!

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव गांव भेजा गया

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को बीएमपी-13 के कर्मचारियों को सौंप दिया गया, जो उसे लेकर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। डीएसपी दिलीप कुमार झा ने पुष्टि की कि संतोष सिंह को ‘गार्डन ऑफ ऑनर’ दिया गया और नियमानुसार उनके परिवार को तत्काल कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। शव को उनके गांव तक पहुंचाने के लिए एक सब-इंस्पेक्टर और कुछ पुलिसकर्मियों को भी साथ भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गेमर्स हो जाएं तैयार: पाएं मुफ्त Free Fire Max redeem codes और शानदार इनाम

Free Fire Max redeem codes: आज 3 मार्च को गेमर्स के लिए फ्री फायर...

Chandra Grahan 2026: जानें धार्मिक महत्व और इसके दौरान वर्जित कार्य

Chandra Grahan 2026: ब्रह्मांड की लीलाएं अद्भुत और रहस्यमयी होती हैं, जिनमें चंद्र ग्रहण...

चंद्र ग्रहण 2026: नकारात्मकता हरने वाले चंद्रदेव के 108 शक्तिशाली मंत्र

Chandra Grahan 2026: आगामी चंद्र ग्रहण के पवित्र अवसर पर, जब ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं विशेष...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें