spot_img

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: पतोर थाना क्षेत्र में हुए इस विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ बम फटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पतोर थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घायलों की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के चन्दनपट्टी वार्ड छह महदौली पोखर निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र राम बाबू पासवान (35) और यहीं के सियाराम पासवान के पुत्र कमलेश पासवान उर्फ भुल्ला (27) के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेजा गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

धमाके में घायल हुए युवकों की पहचान

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले में पतोर थाना क्षेत्र के चन्दनपट्टी स्थित चंचल नगर में मंगलवार की सुबह चहारदीवारी की शटरिंग खोलने के दौरान पटरे के नीचे रखे बम के फटने से वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बम ब्लास्ट होने के बाद दोनों ही मजदूर खून से लथपथ हो गए थे। इस घटना में लक्ष्मी पासवान के पुत्र राम बाबू पासवान और कमलेश पासवान के पुत्र श्रीकांत पासवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में जनहित के बड़े फैसले: राशन कार्ड और विकास योजनाओं पर DM Kaushal का बड़ा एक्शन! अब आपको भी मिलेगा राशन कार्ड ?

घटनास्थल पर पुलिस, जांच जारी

सूचना मिलते ही पतोर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया है ताकि कोई सबूत नष्ट न हो। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ की जा रही है।एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। किस तरह के बम से धमाका हुआ, इसकी जानकारी ली जा रही है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जांबाजों ने कर दिखाया कमाल! बिहार कप कराटे में जीते 8 मेडल, लहराया परचम |प्रेयांश, मोहित, असफंद, निशांत, साचिका, तनु, जयदीप और अंश चमके

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और बम वहाँ कैसे पहुंचा। शुरुआती जांच में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस का आधिकारिक बयान प्रतीक्षित

इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच चल रही है और पूरी पड़ताल के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है और घायलों के बयान लेने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla