

भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता का कार्यालय परिसर बुधवार काे रणक्षेत्र बन गया। घटना तकरीबन 11बजे की हैं ! दाे ठेकेदार आपस में वर्चस्व काे लेकर भीड़ गए। गाली गलाैज होते होते मारपीट व चाकूबाजी में तब्दील हाे गई। इस चाकूबाजी में ठेकेदार मुचकुन झा घायल हाे गए।
चाकू मारने वाले ठेकेदार मो. जोहेब काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल ठेकेदार का इलाज डीएमसीएच के आपातकालीन में हाे रहा है। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार मुचकुन झा व माे जाेहेब के बीच वर्चस्व काे लेकर विवाद हाे गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
माे जाेहेब ने डायगर निकालकर मुचकुन झा पर ताबड़ताेड़ हमला करने लगा। डायगर मुचकुन के छाती, बांह व कुल्हा में लगा। आसपास के लाेगाें ने हमलावर ठेकेदार जाेहेब काे पकड़कर मारपीट की एवं उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना पर लहेरियासराय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज मदद प्रसाद दल बल के साथ पहुंच कर मौके से आरोपी मो जोहेब को गिरफ्तार किया।
यह सिमरी थाना क्षेत्र के कंशी बसतपुर निवासी मो. अतिकुला का पुत्र है। दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज एफआईआर दर्ज कराते हुये एक दूसरे पर कई आरोप लगाये ! लहेरियासराय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज मदद प्रसाद ने बताया कि मुचकुन झा के बयान पर एक नामजद मो जोहेब को आरोपी बनाया गया है। उसने आरोप लगाया है कि टेंडर को लेकर कुछ कमियों से बात कर रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंच कर मो जोहेब कुछ कुछ कहने लगा।
उसे बाहर निकालने की बात कहने पर वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इससे मना करने पर डायगर निकाल कर हमला कर दिया। वहीं, मो जोहेब ने आरोप लगाया है कि मुचकुन उसे देखकर गाली-गलौज कर बाहर जाने को कहा। जिसका विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की।
कभी दोनों साथ-साथ करते थे ठेकेदारी!
बताया गया हैं कि कभी दोनों दोस्त हुआ करते थे और एक साथ ठेकेदारी करते थे !समय के साथ दोनों में दूरिया बनी और एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे !


