Darbhanga News| रुपए की हेरा-फेरी वाला लालबाबू…@Laheriasarai Police
Darbhanga News| नगर थाना, गुप्त सूचना, देसी चुलाई शराब, गौसाडीह का तस्कर और बाइक। जहां, दरभंगा नगर थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी सदर थाना क्षेत्र के गौसाडीह गांव के विजय पासवान को दबोच लिया है। विजय के बारे में नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जाल बिछाया।
Darbhanga News| नगर थाना की पुलिस ने देसी शराब के साथ कारोबारी विजय को
जानकारी के अनुसार, नगर थाना की पुलिस ने देसी शराब के साथ कारोबारी विजय को गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक बाइक से देसी शराब लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। जांच के दौरान उसके पास से 32 लीटर देसी जुलाई शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ हीं एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।