back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

GATE 2025 में Darbhanga के ‘ प्रशांत ‘ की प्रशंसा… वाह! तरक़्क़ी को देशज सलाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा | GATE 2025 में Darbhanga के ‘ प्रशांत ‘ की प्रशंसा… वाह! तरक़्क़ी को देशज सलाम …दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Darbhanga College of Engineering) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार ने GATE 2025 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 281 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण और सहपाठियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

कॉलेज प्रशासन ने दी बधाई

DCE के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने प्रशांत कुमार की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा –

“यह उपलब्धि पूरे कॉलेज और विशेष रूप से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लिए गर्व का विषय है। प्रशांत की मेहनत और लगन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। DCE अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

DCE के अन्य छात्रों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

DCE के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि संस्थान के विभिन्न शाखाओं से 20 से अधिक छात्रों ने GATE 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि DCE में दी जाने वाली उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा और मार्गदर्शन की गुणवत्ता को भी प्रमाणित करती है।

भविष्य की संभावनाएँ

GATE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों में M.Tech या PSU में करियर बना सकते हैं।

DCE प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा –

संस्थान छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें