spot_img

Darbhanga News: दरभंगा के किसानों के लिए खुशखबरी! बरसों से ठप कॉपरेटिव बैंक फिर होगा चालू!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Cooperative Bank: दरभंगा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बरसों से ठप पड़े दरभंगा कॉपरेटिव बैंक को फिर से चालू करने की पहल तेज हो गई है। स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने खुद इसका बीड़ा उठाया है और दावा किया है कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

- Advertisement -

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सहकारिता योजनाएं का लाभ दरभंगा जिले के किसानों को मिल सके, इसके लिए दरभंगा कॉपरेटिव बैंक का चालू होना अत्यंत आवश्यक है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक में यह बात कही।

- Advertisement -

Darbhanga Cooperative Bank: सांसद का व्यक्तिगत जुड़ाव और प्रयास

सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि पैक्स अध्यक्षों द्वारा इस मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराने के बाद वे स्वयं इसके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि वे खुद भी एक पैक्स अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए इस मामले की गंभीरता को समझते हुए वे केंद्र और बिहार सरकार के स्तर पर निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों को आश्वस्त किया कि वे भारत सरकार के सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से मिलकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर चुके हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। कुछ विभागीय तकनीकी कारणों से समय लग रहा है, लेकिन इसके समाधान के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की पहल शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्टूडियो में आइए फर्जी आधार लेकर जाइए... दरभंगा में आधार कार्ड गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, पढ़िए आधुनिक उपकरण!

सहकारिता क्षेत्र की योजनाओं से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सांसद डॉ. ठाकुर ने पैक्स अध्यक्षों से केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की सहकारिता नीतियों और उपलब्धियों को किसानों तथा आमजनों के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज स्वरोजगार के लिए सहकारिता एक मजबूत माध्यम बन चुका है। इसलिए सरकार की सहकारिता योजनाएं से किसानों को कैसे लाभ मिले, इसकी जानकारी आमजनों तक साझा की जानी चाहिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा में कॉपरेटिव को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य तथा केंद्र की एनडीए सरकार को पूरी तरह से संवेदनशील बताते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में भी दरभंगा जिले के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के स्तर पर पहल की जा रही है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: ए-बीते हुए कल…तुमने सूली पे लटकते जिसे देखा होगा! | Deshaj Times Special Ep. 07 | कब मिलेगी बाबा Tilka Majhi...

अंग्रेजों की नीति ही यही थी — आदिवासी को आदिवासी से लड़वाओ। जो सबसे...

यात्रीगण ध्यान दें…समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर NI कार्य…कई रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रा से पहले जानें बड़ा अपडेट

अगर आप समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर...

Rahul Gandhi Statement: अश्विनी चौबे का पलटवार, कहा- ‘चोर ही सबसे ज्यादा शोर मचाता है’

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने...

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में इमामों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इबादत नहीं, ऐसे बनेगी सुधार का केंद्र

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में अब मस्जिदें सिर्फ इबादतगाह नहीं होंगी, बल्कि समाज को...