back to top
2 दिसम्बर, 2025

Darbhanga News| Darbhanga Court News| दरभंगा कोर्ट को मिले नए Additional District And Sessions Judge, बेनीपुर को नए ACJM

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Darbhanga Court News| दरभंगा कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। दरभंगा कोर्ट को शनिवार को नए Additional District And Sessions Judge मिले हैं। वहीं, बेनीपुर की न्याय प्रणाली में भी बदलाव दिखेगा जहां के लिए नए ACJM मिले हैं।

- Advertisement - Advertisement

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News|Darbhanga Court News| नई फेहरिस्त शनिवार को आई है, उसका लाभ मिलेगा दरभंगा-बेनीपुर को

दरभंगा कोर्ट से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना हाई कोर्ट से आ रही है। जहां, दरभंगा सिविल कोर्ट को कई वरिष्ठ अधिकारी मिले हैं। इनमें, बेनीपुर कोर्ट भी शामिल है जहां के लिए बिहार सरकार की ओर से 135 न्यायिक पदाधिकारियों की जो नई फेहरिस्त सामने शनिवार को आई है, उसका लाभ मिला है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga Court News| सीजेएम आदि देव, एसीजेएम मनोज कुमार, एसीजे एम नागेश प्रताप सिंह को सिविल कोर्ट दरभंगा में

जानकारी के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 135 न्यायिक पदाधिकारियों को पदोन्नति कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया है। इसके तहत सीजेएम आदि देव, एसीजेएम मनोज कुमार, एसीजे एम नागेश प्रताप सिंह को सिविल कोर्ट दरभंगा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 5 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 50 पदों पर सीधी भर्ती

Darbhanga News| Darbhanga Court News| एसीजेएम माधवेंद्र सिंह को अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर

वहीं, इस पदोन्नति और पदस्थापन का लाभ बेनीपुर और छपरा सिविल कोर्ट को भी मिला है। जहां, एसीजेएम माधवेंद्र सिंह को अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर और एसीजे एम स्मिता राज को छपरा सिविल कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ब्रह्म मुहूर्त में दिखें ये 4 सपने तो समझें, बदल जाएंगे आपके अच्छे दिन!

नई दिल्ली: क्या रात की नींद में देखे गए सपने आपके भविष्य की झलक...

पटना में महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, SSP ने कसी कमर

पटना न्यूज़: राजधानी पटना में अब महिलाएं और छात्राएं खुद को ज़्यादा सुरक्षित महसूस...

शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा विभाग ने दूर की उलझन

पटना न्यूज़: सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई...

पटना: गुलजारबाग के NIHER में 1 दिसंबर को क्या हुआ? अधूरी खबर ने बढ़ाई हलचल

1 दिसंबर को NIHER में हुई गतिविधिराजधानी पटना के गुलजारबाग क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें