back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 9, 2026
spot_img

Darbhanga News: कोर्ट में जज साहब ने उड़ाया गुलाल, वकील ने गाया फाग, दरभंगा में होली का ऐसा रंग जमा कि सब देखते रह गए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: जहां साल भर सिर्फ इंसाफ और कानून की गंभीर दलीलें गूंजती हैं, उस अदालत में आज फाग के तराने और जोगीरा के ठहाके गूंज रहे थे। मौका था होली मिलन का, जहां जज और वकील के बीच का फर्क गुलाल के रंगों में घुल गया।

- Advertisement -

Darbhanga News: जब जोगीरा की तान पर थिरक उठे जज और वकील

दरभंगा जिला बार एसोसिएशन भवन में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां न्याय और कानून के दिग्गज एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का प्रतीक है।

- Advertisement -

समारोह में उस वक्त चार चांद लग गए जब महासचिव कृष्णकुमार मिश्र ने अपने खास अंदाज में जोगीरा गाना शुरू किया। उनके जोगीरा ‘सा-रा-रा’ के ठहाकों और अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक के पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इस अनूठे होली मिलन समारोह में गीतों की तान और गुलालों की बौछार के बीच जज और वकील का भेद ही मिट गया और आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फाग के तराने पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में BJP का प्रशिक्षण महाभियान, कार्यकर्ताओं ने लिया 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प

इस कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत बात इसका सौहार्दपूर्ण वातावरण था। Darbhanga News के अनुसार, समारोह में न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय, प्रोतिमा परिहार, आदिदेव, शैलेन्द्र कुमार, सीजेएम जूनैद आलम, एसीजेएम कुमार रितेश, आशुतोष रवि, राजीव रंजन, एसडीजेएम तान्वी तेजस्विता, प्राधिकार सचिव आरती कुमारी, मोहिनी कुमारी, पीपी अमरेंद्र नारायण झा, अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा, अरुण कुमार चौधरी और हेमंत कुमार समेत सैकड़ों वकील शामिल हुए और फाग के तराने पर जमकर झूमे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में भी बिखरे होली के रंग

वहीं दूसरी ओर, दरभंगा बार एसोसिएशन परिसर में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता सदस्यों ने भी होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ यह पावन त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी ‘सुमन जी’ ने सभी का स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने मौके पर होली के गीत गाए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, गौरीशंकर चौधरी, सरोज कुमार, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्र, संजीव कुमार चौधरी, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, मदन कुमार झा और मुरारी झा सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बिरौल मेयर बिनोद बम्पर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Darbhanga News: मां का जाना जीवन के उस वृक्ष का गिर जाना है जिसकी...

दरभंगा में अजब-गजब केस, पत्नियों ने ही अपने पतियों को पहुंचाया जेल! जानें पूरा Darbhanga Crime News

Darbhanga Crime News: कहते हैं कि इंटरनेट की दुनिया में की गई एक गलती,...

Darbhanga News: Gautam Kund में आस्था का सैलाब, जानिए क्यों खास है देवताओं की Rang Panchami और इसका महत्व

Rang Panchami: आस्था और रंगों का ऐसा संगम कि देवता भी धरती पर उतरने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें