spot_img

Darbhanga Court News | Suman Kumar Diwakar की कोर्ट का बड़ा फैसला, Darbhanga की स्कूली छात्रा निशी को केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने वाले चाचा को उम्र कैद

दरभंगा की छात्रा निशी कुमारी को आखिरकार नौ साल बाद न्याय मिला है। निशी की निर्मम तरीके से केरोसिन छिड़कर जिंदा हत्या कर दी गई। मां पूनम देवी, मजदूरी करती रहीं। दरभंगा से पटना हाईकोर्ट तक दौड़ती रहीं। आखिरकार, न्याय की आज जीत हुई। निशी को इंसाफ मिला। उसके चाचा को उम्रकैद की सजा मिली। मगर, एक कशिश अभी भी बाकी है। मां, पूनम देवी कहती है, सुनीता....इसे सलाखों में भेजने तक, हांड़-मांस मजदूरी करती रहूंगी...लेकिन बेटी को अंतिम पंक्ति तक न्याय दिलाकर ही मानूंगीं....

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga Court News | Suman Kumar Diwakar की कोर्ट का बड़ा फैसला, Darbhanga की स्कूली छात्रा निशी को केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने वाले चाचा को उम्र कैद की सजा मिली है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga Court News | निशी कुमारी की निर्मम हत्या याद है ना…. ये हत्यारे कोई और नहीं उसके अपने सगे थे

दरभंगा की स्कूली छात्रा निशी कुमारी याद है ना। निशी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। ये हत्यारे कोई और नहीं उसके अपने सगे थे। रिश्ते में चाचा लगते थे जहां, रणधीर और नीशा ने अपने घर से केरोसिन लाकर नाबालिग बच्ची निशी के शरीर पर उड़ेल दिया और माचिस मार दी।

- Advertisement -


Darbhanga Court News | आग की लपटों में निशी की जिंदगी राख हो गई

आग की लपटों में निशी की जिंदगी राख हो गई। इस 8 नवंबर 2015 की शाम की घिनौनी वारदात के करीब-करीब नौ साल बाद यानि, आज दरभंगा कोर्ट का बड़ा और अहम फैसला आया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी


Darbhanga Court News | तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट का बड़ा फैसला

जहां,तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाकर निशी के परिजनों खासकर उसकी मां पूनम देवी को बड़ी राहत से भरी सुकून दिया है। इंसाफ का तराजू आज पीड़ित पक्ष के साथ न्याय लेकर खड़ा है। पढ़िए पूरी खबर


Darbhanga Court News | नेहरा गांव के विनय सहनी को आजीवन कारावास, लगाया अर्थदंड भी

जानकारी के अनुसार, सोमवार का दिन, निशी के परिजनों के लिए राहत और न्याय लेकर आया जहां निशी की निर्मम हत्या के अभियुक्त को कड़ी सजा मिली है। सत्र वाद 111/2021 के तहत ट्रायल के बाद तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने यह बड़ा फैसला सोमवार को सुनाते हुए नेहरा गांव के लक्ष्मी सहनी के पुत्र विनय सहनी को आजीवन सश्रम कारावास का दंड सुनाया है। साथ ही, 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा भी दी है।


Darbhanga Court News | ये भी चलेगा साथ-साथ

इसके अलावे, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 302 और 120 बी में आजीवन सश्रम कारावास के साथ क्रमशः पचीस-पच्चीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, भादवि की धारा 341 में एक वर्ष तथा 323 में छह मास की सजा दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matangini Hazra | 72 साल की उम्र में तिरंगे के लिए कुर्बान हुई थी ये वीरांगना, दरभंगा में ऐसे किया गया नमन!


Darbhanga Court News | मनीगाछी में दर्ज एफआईआर

जानकारी के अनुसार, हत्या की प्राथमिकी निशी के पिता ने मनीगाछी में दर्ज कराते हुए हत्या में बच्ची के सगे दादा लक्ष्मी सहनी, सगे चाचा रंधीर सहनी, सगी चाची निशा देवी को नामजद किया था। इसमें रणधीर सहनी और निशा देवी को 8 जुलाई 2021 को ही कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।


Darbhanga Court News | सुनीता अभी भी फरार

इस बीच निशी के दादा लक्ष्मी सहनी की मौत हो गई। ‌सुनीता देवी अभी फरार चल रही हैं। वहीं, पंचम एडीजे की कोर्ट ने बच्चीं के परिजनों को समुचित मुआवजा देने का भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को आदेश दिया है।


Darbhanga Court News | अपर लोक अभियोजक रेणु झा बताती हैं, पूरी वारदात घरेलू पारिवारिक विवाद के पृष्ठभूमि में 

अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने देशज टाइम्स को बताया कि रणधीर और नीशा ने अपने घर से केरोसिन लाकर नाबालिग निशी के शरीर पर उड़ेल कर आग लगा दी थी। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात घरेलू पारिवारिक विवाद के पृष्ठभूमि में 8 नवंबर 2015 की शाम रची गई। जहां, शाम के साढ़े सात बजे निशी के चाचा रंधीर सहनी, विनय सहनी और चाची सुनीता देवी, नीशा देवी ने बच्ची निशी और उसकी मां पूनम देवी की पहले जमकर लाठी-डंडा से पिटाई की।


Darbhanga Court News | जब पहुंचे माता-पिता ये क्या 

इस की शिकायत बच्ची के माता-पिता ने मनीगाछी थाना पर की थी। इसी बीच निशी के अपने दादा लक्ष्मी सहनी के उकसावे पर निशी को जमीन पर पटक कर हाथ पैर बांध कर केरोसिन छिड़ककर इन दरिंदों ने आग लगा दी। जानकारी पर जब घटना स्थल पर माता-पिता पहुंचे तो निशी शौचालय के पास झुलसी हालत में तड़प रही थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! भाभी-भतीजे का सिर फोड़ लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया पर्दाफाश


Darbhanga Court News | अस्पताल दर अस्पताल मगर, 

तत्काल उसे डीएमसीएच फिर बर्न हॉस्पीटल पंडासराय से लेकर पीएमसीएच ले जाया जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। आज, इसी मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने यह बड़ा फैसला सोमवार को सुनाते हुए नेहरा गांव के लक्ष्मी सहनी के पुत्र विनय सहनी को आजीवन सश्रम कारावास का दंड सुनाया है।


Darbhanga Court News | आज मिला निशी को न्याय

वहीं, निशी की मां पूनम देवी ने आज कोर्ट के फैसले के बाद फफक-फफक कर रोती रही। बिखखती रही। कहती रही, कोर्ट ने आज मेरा कलेजा ठंडा कर दिया है। आज उसके साथ न्याय हुआ है। यह मेरी बच्ची की मृत आत्मा की शांति और हमारे परिजनों के लिए राहत और न्याय का समय है।


Darbhanga Court News | नौ सालों की तपस्या का फल

करीब नौ सालों तक न्याय के लिए दरभंगा से पटना हाई कोर्ट तक फरियाद का नतीजा है कि हत्यारों की सजा मुकर्रर हुई है। वहीं, मां पूनम देवी ने कहा कि अभी भी एक फरार सुनीता देवी बची है। उसे भी सजा दिलाकर ही रहेंगे।


Darbhanga Court News | मजदूरी वाली बड़ी जीत

इसके लिए हमारी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। उसने कहा, हमनें मजदूरी करके बड़ी मेहनत से यह जीत अपनी बेटी की खुशी के लिए हासिल की है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports