spot_img

Darbhanga Crime News: दरभंगा में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 लाख कैश, प्रतिबंधित कफ सिरप में कारोबारी गिरफ्तार

लहेरियासराय पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप और करीब 25 लाख रुपए नकद के साथ कारोबारी गौरी शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से नशे के काले धंधे पर बड़ा प्रहार हुआ है, जिसने कई युवाओं को बर्बाद किया, इलाके में सनसनी फैल गई है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने एक बड़े नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम प्रतिबंधित कफ सिरप और करीब 25 लाख रुपए नकद के साथ एक कारोबारी को पकड़ा है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि नाका नंबर 6, हनुमान मंदिर के पीछे एक घर में प्रतिबंधित नशीली दवा का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पढ़िए - जलजमाव और ' भाषाई अ - मर्यादा '

Darbhanga Crime News: पुलिस की छापामारी में क्या-क्या मिला?

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक बड़ी टीम गठित की। तकनीकी शाखा के प्रभारी, बेंता थानाध्यक्ष, कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार और प्रशिक्षण दारोगा पीयूष कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छापामारी के दौरान कारोबारी गौरी शंकर चौधरी के घर से 24 लाख 97 हजार 600 रुपए नकद, 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, दो मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया गया।

पुलिस ने नाका 6 रहमगंज के रहने वाले स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी के पुत्र गौरी शंकर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि यह इतनी बड़ी रकम प्रतिबंधित नशीली दवा को बेचकर ही अर्जित की गई थी।

कैसे होती थी युवाओं की बर्बादी और कहां से आती थी दवा?

पूछताछ में गिरफ्तार गौरी शंकर चौधरी ने बताया कि नशीली दवा उन्हें केवटी थाना क्षेत्र के ननौर के रहने वाले विष्णु नामक व्यक्ति पहुंचाता था। हालांकि, वह विष्णु के पिता का नाम नहीं बता पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौरी शंकर चौधरी लंबे समय से प्रतिबंधित ‘सूखा नशा’ का कारोबार कर रहा था। इस नशे के चुंगल में कई नवयुवक फंसते चले जा रहे थे, जबकि कारोबारी सिर्फ पैसा कमाने में लगा था, युवाओं को बर्बाद करके।

एसडीपीओ वन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर आगे की छापामारी की जा रही है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य लोगों और प्रतिबंधित नशीली दवा के स्रोत का पता लगा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bal Shram News: बाल श्रम उन्मूलन में दरभंगा की ऐतिहासिक जीत! उप श्रमायुक्त राकेश रंजन को मिला सम्मान

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पूछताछ के बाद आरोपी गौरी शंकर चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का एक अहम हिस्सा है, जिससे युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar

Patna Rapid Rail News: CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पटना से इन 4 शहरों की यात्रा बस 40 मिनट में, जानिए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए बड़ी घोषणा की है। पटना से गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और राजगीर जैसे शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने की तैयारी है, जिससे यात#PatnaNews,#RapidRailBihar,#SamratChaudhary