



Darbhanga Crime News | कुशेश्वरस्थान ओम बालाजी पेट्रोल पंप लूटकांड (Om Balaji petrol pump robbery) में SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा एक्शन सामने आया है। 2 अपराधी धराए। वहीं कैश भी बरामद हुआ है।
Darbhanga Crime News | रामसूरत भारद्वाज को गोली मारकर अपराधियों ने लूट लिए थे 10 लाख
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित ओम बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक रमा कांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्वाज को गोली मारकर अपराधियों ने 10 लाख रुपए लूट लिए थे। इसके बाद एक्शन में आए बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी का एक्शन सामने आया। वारदात में संलिप्त पांच में से दो अपराधी आज सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं। अन्य की तलाश जल्द होगी। वारदात 18 जनवरी की है। पढ़िए पूरी खबर
Darbhanga Crime News | रामसूरत पाठक अपनी बाइक से कैश लेकर अपने गांव औराही जा रहे थे
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित ओम बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक रमा कांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्वाज को अपराधियों ने गोली मारकर 10 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात उस दौरान हुआ जब रामसूरत पाठक अपनी बाइक से कैश लेकर अपने गांव औराही जा रहे थे।
Darbhanga Crime News | विरोध करने पर अपराधियों ने मारी थी रामसूरत पाठक के पैरों में गोली
इस दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेरकर रुपये से भरा बैग छीन लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने रामसूरत के दोनों पैरों में गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया थे। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच में भर्ती करवाया था। अब इस मामले में आज ताजा जानकारी छनकर यह आ रही कि रामासूत भारद्वाज से को गोली मारकर 10 लाख की बड़ी लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
Darbhanga Crime News | लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
इस लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त पांच में से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Darbhanga Crime News | कुशेश्वरस्थान पुलिस तत्काल आई थी हरकत में
जानकारी के अनुसार, मालिक रमाकांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्वाज को डीएमसीएच में
भर्ती कराया गया था। उन्हें दो गोली पांव में लगी थी। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। अब कुशेश्वरस्थान की पुलिस ने एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की अगुवाई में पूरे कांड से ही पर्दा हटा दिया है। पढ़िए पूरी खबर, मगर पहले यह जानिए, कैसे वारदात को अपराधियों ने दिया था अंजाम
Darbhanga Crime News | ब्लू रंग की अपाचे बाइक से वारदात को अपराधियों ने दिया था अंजाम
पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर ही बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रामसूरत को घेर लिया। उन्हें रुपये से भरे बैग को लूटने की कोशिश करने लगें। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली रामसूरत के पांव में लग गई। उनके नीचे गिरते ही बदमाशों ने रुपये से भरे बैग लेकर फरार हो गए। बताया कि ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर तीन बदमाश सवार थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई सफलता तत्काल नहीं मिली। लेकिन, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 18 जनवरी से आज तक चल ही रही है। आगे भी चलती रहेगी। अब पढ़िए आज क्या बताया एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने
Darbhanga Crime News | खुलासा करते एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया
मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, पेट्रोल पंप के मालिक से दस लाख की लूट हुई थी। थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर ने पूरे मामले की तहकीकात की थी। निरीक्षण में घटना सत्य पाया गया।
Darbhanga Crime News | पांच अपराधियों के नाम आए सामने, इनकी हुईं गिरफ्तारी
इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। तहकीकात तेज हुई। तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम बनी। तकनीकी तथा मानवीय दोनों अनुसंधान शुरू हुए। अनुसंधान के क्रम में पांच लोगों का नाम सामने आया। इसमे औराही गांव निवासी माधव झा, महाराजपुर के कन्हैया कुमार राय को गिरफ्तार किया गया।
Darbhanga Crime News | पेट्रोल मालिक हैं सही सलामत
पांच अपराधियों की संलिप्तता इस वारदात में थी। बाइक पर सवार होकर इन अपराधियों ने मामले को अंजाम दिया था। इस घटना में पेट्रोल पंप के मालिक को एक गोली लगी थी। अभी वो सही सलामत हैं।
Darbhanga Crime News | गिरफ्तार अपराधियों के पास से 49 हजार कैश बरामद
एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, गिरफ्तार अपराधियों के पास से 49 हजार कैश बरामद किया गया है। दो खोखे जो वारदात स्थल से बरामद हुए थे के अलावे जो तीन लोग हैं वो महाराजपुर निवासी आलोक कुमार सिंह, बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजला टोले बलिया के मो. शमीम के पुत्र मो. आरसी और बिरौल थाना के ही बलिया गांव निवासी मो. जहागीर के पुत्र मो. सरफे आलम। इन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Darbhanga Crime News | गिरफ्तार अपराधियों का है पुराना अपराधिक इतिहास, बाकी चल रहा अनुसंधान
एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, माधव झा का अपराधिक इतिहास रहा है। कन्हैया का भी अपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है। बाकी तीनों का भी अपराधिक इतिहास रहा है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, इस घटना में 10 लाख रुपए की बात कही गई है। इसमें कुछ विवाद उत्पन्न हुआ है। बाकी हमलोग आगे अनुसंधान कर रहे हैं। विधिवत नोटिस कर हमलोग पूछ रहे हैं कि ये सही में कितना रकम था।






You must be logged in to post a comment.