spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में कैसे हुआ Cylinder Blast और किसने गंवाई जान?

spot_img
- Advertisement -

Cylinder Blast: दरभंगा से दिल दहला देने वाली खबर आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मोहल्ले में एक घर में गैस सिलेंडर फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक दूधमुंहे बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

- Advertisement -

सोमवार को मृत पति गोविंद कुमार (24), उनकी पत्नी निशु कुमारी (22) और उनके दो माह के पुत्र का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। रविवार की देर शाम हुई इस घटना में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस पूरे मामले में 8 लोग झुलस गए, जिनमें से आदित्य ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

कैसे हुआ Cylinder Blast और किसने गंवाई जान?

घटना रविवार देर शाम उस वक्त हुई जब बेचन दास के तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर बनी रसोई में निशु कुमारी खाना बनाने गई थीं। बताया जाता है कि रसोई को एक दिन पहले ही ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। जैसे ही निशु ने माचिस जलाई, आग ने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैस रिसाव ही आग लगने की मुख्य वजह बना। खाना बनाते समय निशु ने अपने दो माह के बेटे को गोद में ले रखा था। पत्नी और बच्चे को बचाने की कोशिश में गोविंद भी बुरी तरह झुलस गए, जिससे तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस गंभीर खबर के बीच, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Meeting: पेयजल संकट- पेंशन और गैस एजेंसी स्टॉक और शिकायत पर खास फोकस, पढ़िए ...साथ में जनगणना का समन्वय

इस भयावह घटना में मृतक गोविंद के पिता बेचन दास, उनके भाई गौतम कुमार और पड़ोसी आदित्य ठाकुर भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी चंद्र किशोर पासवान भी झुलस गए। मौके पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दर्दनाक Cylinder Blast से पूरा सुंदरपुर मोहल्ला सदमे में है।

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अब परिजनों के लौटने और आवेदन देने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज किया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बिरौल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया ‘मन को मिलती है अद्भुत शांति’

Bhagwat Katha: बिरौल के डुमरी गांव में परम श्रद्धेय विनोद जी महाराज के सानिध्य...

Bihar News: बिहार राजस्व सेवा की हड़ताल अवैध, डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी, डीएम को मिला ‘फ्री हैंड’

बिहार राजस्व सेवा: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अगर आप भी...

Bhagalpur News: भागलपुर में Teachers Protest, DEO कार्यालय पर शिक्षकों का जोरदार धरना, जानें 9 प्रमुख मांगें

Teachers Protest: भागलपुर में शिक्षकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अपनी नौ सूत्रीय...

Nitish Kumar: JDU दफ्तर से हटे CM Nitish के पोस्टर, मुकेश सहनी का तंज, बोले – BJP की नीयत कमजोर बिहार की व्यवस्था!

Nitish Kumar: बिहार में नई सरकार के गठन की अटकलों के बीच राजनीतिक पारा...