दरभंगा। कोरोना महामारी से सुरक्षा व बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में दरभंगा ने पूरे बिहार में सर्वश्रेष्ठता हासिल करते हुए कोरोना को हराने में महती जिम्मेदारी निभाई है।






जानकारी के अनुसार, द्वितीय डोज के कुल 24 लाख 49 हजार 102 लाभार्थियों में से 23 लाख 08 हजार 334 लाभार्थियों का टीकाकारण कर दरभंगा जिला बिहार में प्रथम स्थान पर (Darbhanga defeated Corona) आ गया है। वहीं द्वितीय स्थान पर पूर्वी चम्पारण तथा तृतीय स्थान पर शिवहर जिला रहा।
उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने
इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक (जीविका) की ओर से टीकाकरण कार्य में दिए गए योगदान की सराहना की है।

साथ ही निदेशित किया कि होली पर्व के अवसर पर बहुत से लोग अपने घर वापस आते हैं, इसलिए 14 मार्च से 25 मार्च तक टीकाकरण का विशेष अभियान चलाकर प्रथम एवं द्वितीय डोज के लक्ष्य को शत्-प्रतिशत प्राप्त कर लें।









You must be logged in to post a comment.