back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, जुड़ा है सहरसा का कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभास रंजन । Darbhanga | बेंता थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक बरामद की है। हालांकि, एक आरोपी मोहम्मद सुलेमान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

गिरफ्तार चोरों की पहचान:

  1. गोलू कुमार (बाकरगंज, लहेरियासराय)
  2. अमन यादव (बाकरगंज, लहेरियासराय)
  3. विजय चंद्र मिश्रा (कुर्थो गांव, घनश्यामपुर)

कैसे पकड़े गए आरोपी?

3 फरवरी 2025 को सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के गनडोल गांव के राहुल कुमार की स्प्लेंडर बाइक डीएमसीएच शिशु विभाग से चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात बाकरगंज मोहल्ले में छापेमारी कर गोलू कुमार और अमन यादव को पकड़ा, जबकि विजय चंद्र मिश्रा को कुर्थो गांव से गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

फरार आरोपी के घर से बरामद हुई चोरी की बाइक

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक फेकला गांव निवासी मोहम्मद सुलेमान के घर पर थी। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से चोरी की बाइक बरामद कर ली, लेकिन सुलेमान फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

डीएमसीएच में चोरी पर लगेगा विराम?

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फरार सुलेमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएमसीएच परिसर में आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर इन गिरफ्तारियों से अंकुश लगने की उम्मीद है।

गोलू कुमार डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट में कार्य करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजेंद्र नाथ: वह हास्य कलाकार जो नायक पर भी भारी पड़ जाता था!

Rajendra Nath News: हिंदी सिनेमा के सुनहरे पर्दे पर जब-जब हास्य के किरदारों की...

आईटी स्टॉक्स पर एआई का साया: ₹6 लाख करोड़ स्वाहा, TCS 2020 के स्तर से नीचे

IT Stocks: वैश्विक शेयर बाजारों में जारी अनिश्चितता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर...

शुभमन गिल: तांत्रिक फोटो का क्या है असली सच, अफवाहों पर न करें यकीन

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी शुभमन गिल अक्सर अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां...

भारत का Telecom Subscriber Base 1.3 अरब के पार: जियो का जलवा बरकरार, एयरटेल ने मारी बाजी

Telecom Subscriber Base: भारतीय दूरसंचार बाजार में दिसंबर 2025 का महीना एक नई तस्वीर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें