spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में District Cricket League का भव्य शुभारंभ, पहले मैच में ईगल्स क्रिकेट क्लब ने बेनीपुर को हराया

spot_img
- Advertisement -

District Cricket League: बिहार के दरभंगा जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! यहां बेनीपुर में 25-26 सत्र की ‘बी’ डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का जोरदार आगाज हो गया है। पहले ही मुकाबले में इगल्स क्रिकेट क्लब ने बेनीपुर क्रिकेट क्लब को रोमांचक अंदाज में 18 रनों से धूल चटा दी।

- Advertisement -

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 25-26 सत्र की ‘बी’ डिवीजन जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम बेनीपुर में स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

- Advertisement -

पहला मैच: ईगल्स ने मारी बाजी

उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ईगल्स के बल्लेबाज अंकित ने शानदार 58 रन बनाए, जबकि सरवन ने 36, राजा ने 18 और आदित्य ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। बेनीपुर के गेंदबाजों में अभिराज ने 3 विकेट झटके, वहीं आशीष को दो जबकि शमशेर और सुरजीत को एक-एक सफलता मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा Arms Act पुलिस को बड़ी सफलता, मुजफ्फरपुर से दो अपराधगर्द गिरफ्तार, पढ़िए पुलिस ने कैसे दबोचा?

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेनीपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर महज 146 रन ही बना सकी और यह रोमांचक मुकाबला 18 रनों से हार गई। बेनीपुर की ओर से सुरजीत ने 36, किशन ने 32 और अभिराम व हर्षवर्धन ने 14-14 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

District Cricket League: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने इस District Cricket League के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है। टर्फ पिच पर होने वाले ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को सामने लाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इस लीग के तहत कुल 18 मैच बेनीपुर के कर्पूरी नागार्जुन स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि 5 मैच लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम और टीमें

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने क्या बताया ने आगे बताया कि इस Cricket Tournament में जिले की कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। इस भव्य उद्घाटन समारोह के मौके पर बेनीपुर के अनुमंडलाधिकारी मनीष कुमार झा, बीडीओ बेनीपुर प्रवीण कुमार, डीडीसीए के सचिव पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप गुप्ता, सोहैल अख्तर, साजिद रहमान, चंद्रमोहन कुमार सहित अन्य कई क्रिकेट प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...