back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga Divisional Councillors’ Association का अल्टीमेटम,दरभंगा से पटना तक गूंजेगी पार्षदों की आवाज, आंदोलन की तैयारी, 4 दिन का वक्त, भत्ता बढ़ाओ, पेंशन दो, समस्याओं का समाधान करो

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में आज रविवार को Darbhanga Divisional Councillors’ Association का अल्टीमेटम खुलकर आक्रोश के बीच सामने आया। अब, दरभंगा से पटना तक पार्षदों की आवाज गूंजेगी। बड़े आंदोलन की तैयारी है। 4 दिन का वक्त, भत्ता बढ़ाओ, पेंशन दो, समस्याओं का समाधान करो@ प्रभास रंजन

प्रमंडलीय पार्षद महासंघ की कोर कमेटी की बैठक रविवार को दरभंगा में आयोजित हुई। बैठक में विगत 1 दिसंबर 2024 को हुए महासम्मेलन में पारित प्रस्तावों के अनुपालन नहीं होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

- Advertisement -

1 दिसंबर 2024 के प्रस्तावों पर अमल नहीं होने से नाराजगी

लहरियासराय ऑडिटोरियम में दिसंबर में आयोजित महासम्मेलन में दरभंगा, मधुबनी, और समस्तीपुर के सैकड़ों पार्षदों ने आमजन की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया था।
पार्षदों ने जोर दिया कि वे भी जनता के वोट से निर्वाचित होते हैं, जैसे कि सांसद, विधायक और महापौर, लेकिन फिर भी जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में सेतु की भूमिका नहीं निभा पाते हैं।

- Advertisement -

पार्षदों की मुख्य मांगें

  • पार्षद कोष (Councillor Fund) का गठन किया जाए, ताकि छोटे-छोटे कार्य जैसे चापाकल के वाशर बदलना, नल की टोंटी लगवाना संभव हो सके।

    - Advertisement -
  • बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत पार्षदों को मिले अधिकारों के हनन पर रोक लगे।

  • पार्षदों का भत्ता बढ़ाया जाए और पेंशन योजना को बहाल किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पूछताछ में उगले बड़े राज

ज्ञापन देने के बावजूद सरकार का रवैया उदासीन

6 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सभापति और नेता प्रतिपक्ष को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सरकार ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की।

आंदोलन की घोषणा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया:

  • यदि चार दिन के अंदर नगर विकास मंत्री के माध्यम से मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो 3 मई को दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

  • इसके बाद भी समाधान नहीं मिलने पर 14 मई को प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के बैनर तले पटना कूच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga Crime News: मिठाई की दुकान बनी जंग का मैदान, Singhwara में छोटे ने बड़े भाई की पीठ में घोंप दिया छुरा, हालत गंभीर

बैठक की अध्यक्षता और उपस्थित प्रतिनिधि

बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की।
संचालन महासंघ के सचिव नवीन सिन्हा ने किया।

उपस्थित प्रतिनिधियों में प्रमुख नाम:

  • दरभंगा: विकास कुमार, चांदनी देवी, रवि रोहन, रिंकू कुमारी, पिंकी देवी, सुभाष कुमार सौरभ, राजू पासवान, रियासत अली (कोषाध्यक्ष)।

  • मधुबनी और समस्तीपुर: देवनाथ चौपाल, सदानंद कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहम्मद नौशाद, सूरज कुमार गुप्ता, नीतीश प्रकाश, फूल हसन, संतोष पंडित, मुकेश मनी, देवेंद्र पासवान, आशीष कामत, अंजीव कुमार राय, उज्जवल कुमार, फूल कुमारी देवी, गौतम कुमार सिंह, सुजीत कुमार झा, दुर्गानंद मंडल इत्यादि।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Bihar News: रजिस्ट्री कार्यालय अब SUNDAY को भी मिलेंगी OPEN, जनता को बड़ी राहत, अब CCTV की कवायद

Bihar News: कभी-कभी सरकारी फैसलों की सुस्त चाल पर सवाल उठते हैं, लेकिन कुछ...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें