spot_img

PM के Madhubani दौरे पर Darbhanga DM को आम लोगों की फिक्र, Hotels, Petrol Pumps, Traffic Plan से लेकर Four Lanes तक…’ सब कुछ सिंक्रोनाइज़ ‘

spot_img
- Advertisement -

PM के Madhubani दौरे पर Darbhanga DM को आम लोगों की फिक्र, Hotels, Petrol Pumps, Traffic Plan से लेकर Four Lanes तक…” सब कुछ सिंक्रोनाइज़”|

दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन का एक्शन प्लान तैयार

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा/देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल 2025 को निर्धारित मधुबनी दौरे को लेकर दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -

यातायात व्यवस्था होगी सुगम

  • कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने और लौटने के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है।

    - Advertisement -
  • फोरलेन पर विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

  • यातायात को नियंत्रित और सुगम बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं के लिए बंपर मौका! 26 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप, 19000 सैलरी वाली 100 नौकरियां

आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था

  • कार्यक्रम स्थल और रास्ते में आने-जाने वाले नागरिकों के लिए पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • फोरलेन और रूट में स्थित सभी होटल, विश्राम स्थल, सरकारी भवन और पेट्रोल पंपों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • संबंधित प्रतिष्ठानों को सायनेज लगाने के भी निर्देश मिले हैं, ताकि सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों को आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हद हो गई! सरकारी बाबू को पीटा, अंचल कार्यालय में गुंडागर्दी, घुसे दो भाई, clerk को पीट-पीटकर अधमरा किया

जनसहभागिता को लेकर विशेष तैयारी

  • जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दर्शकों, श्रोताओं और सामान्य पब्लिक की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।

  • इस भीड़ को संभालने और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर समुचित तैयारी की जा रही है।

दरभंगा और मधुबनी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर दरभंगा और मधुबनी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। यातायात से लेकर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सफल और सुचारू रूप से संपन्न हो। (रिपोर्ट: देशज टाइम्स संवाददाता, दरभंगा)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar