back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

DM Darbhanga का आदेश, 24 घंटे में हो नल जल दुरुस्त! लोगों ने देखा जनता दरबार LIVE! बोले – ऐसा DM हर जिले में चाहिए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

DM दरभंगा कौशल कुमार का जनता दरबार LIVE वायरल! 40 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान।फेसबुक पर लाखों लोगों ने देखा जनता दरबार LIVE! DM दरभंगा ने कई मामलों का तुरंत निपटारा किया।@देशज टाइम्स दरभंगा।

हर शुक्रवार 1 बजे शुरू होता है DM दरभंगा का जनता

DM दरभंगा ने हर घर नल जल योजना को दी प्राथमिकता, LIVE सुनवाई में जनता ने जताया भरोसा। हर शुक्रवार 1 बजे शुरू होता है DM दरभंगा का जनता। LIVE जनता दरबार में DM ने दिया ऑन द स्पॉट समाधान! लोग बोले – ऐसा DM हर जिले में चाहिए दरबार! जानिए कैसे कर सकते हैं शिकायत दर्ज@दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो।

जनता दरबार में दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

दरभंगा,देशज टाइम्स | जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और 40 से अधिक परिवादियों के मामलों पर कार्रवाई की। डीएम ने बड़े धैर्य से जनसुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया, वहीं शेष समस्याओं को निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में मानवीय पहल — दिव्यांग मतदाता को कर्मियों ने गोद में उठाकर डलवाया VOTE, युवतियां बोलीं- 'पहली बार वोट डालना सौभाग्य'

जनता दरबार में आए प्रमुख आवेदन

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से निम्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए:हर घर नल-जल योजना, शिक्षा संबंधित समस्याएं, बैंक ऋण से जुड़ी शिकायतें, आवास योजना से जुड़ी समस्याएं। डीएम कौशल कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

नल जल की शिकायत पर तुरंत निर्देश

हायाघाट से आए एक परिवादी ने नल-जल योजना की खराबी की शिकायत की।
डीएम ने सहायक अभियंता (PHED) को निर्देश दिया कि समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि “नल जल सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो सकता।”

फेसबुक पर लाइव हुआ जनता दरबार

आज के जनता दरबार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से फेसबुक पर लाइव किया गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा और सराहना की। डीएम दरभंगा का फेसबुक व ट्विटर अकाउंट फॉलो कर लोग घर बैठे प्रशासन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking — फर्जी तरीके से बार-बार मतदान करते 2 लोग गिरफ्तार, केवटी में मो. इलियास तीसरी बार पहुंचे वोट डालने

हर शुक्रवार को होता है जनता दरबार

समय: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक। आवेदन का तरीका: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम। उद्देश्य: शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों का निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बने।

उपस्थित प्रमुख अधिकारीगण

राकेश रंजन, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), बालेश्वर प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक, जनसंपर्क, कृष्णानंद सदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रशांत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पूजा चौधरी, नोडल, IT सेल, अन्य विभागीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें