back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का ‘महाप्लान’, DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात… नोट 06272-240600

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Mahashivratri 2026: शिव और शक्ति के पावन मिलन के पर्व को लेकर दरभंगा का प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चाक-चौबंद हो गया है। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कोई विघ्न न पड़े, इसके लिए जिले के कोने-कोने में सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार किया जा रहा है।

- Advertisement -

15 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले महापर्व Mahashivratri 2026 को लेकर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक शजगुनाथ रड्डी ने एक संयुक्त आदेश जारी किया है। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। हिन्दू धर्मावलंबी इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और अष्टयाम करते हैं। कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा और मेले का भी आयोजन होता है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Mahashivratri 2026 को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में कुल 263 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 14 फरवरी की शाम से ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर मुस्तैद हो जाएंगे और 16 फरवरी की सुबह तक विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06272-240600 है। अग्निशाम पदाधिकारी को जिला नियंत्रण कक्ष में 15 से 16 फरवरी तक एक अग्निशमन यूनिट को सभी संसाधनों के साथ तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के कड़े निर्देश

शहरी क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होती है। इससे निपटने के लिए यातायात थाना प्रभारी को शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह तैनाती 14 फरवरी की शाम 4 बजे से 16 फरवरी की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर को इस पूरी व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश है।

कुशेश्वरस्थान मंदिर पर रहेगी विशेष नजर

बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और उसके आसपास के इलाकों के लिए 47 दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये टीम 14 फरवरी की रात 8 बजे से लेकर 16 फरवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनात रहेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे और पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार भ्रमणशील रहेंगे। प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भक्तगण बिना किसी परेशानी के पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में अभिषेक शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत, वो महामुकाबला जिसका...

Madhubani News: उद्यमियों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लगेगा DM Anand Sharma का दरबार, बिजली-पानी की टेंशन खत्म?

Madhubani News: जैसे गाड़ी को दौड़ने के लिए चाहिए चकाचक सड़क, वैसे ही उद्योग...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें