spot_img

दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों खड़ी थी कार!

Bihar Doctor Death: हरियाणा के अंबाला शहर में एक सरकारी पाली क्लीनिक के बाहर खड़ी कार से दरभंगा निवासी डॉक्टर नंदकुमार झा का शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Doctor Death: दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों खड़ी थी कार! कार के अंदर एक शराब की बोतल और तंबाकू का पाउच भी मौजूद था। क्या कार के अंदर डॉक्टर के साथ कोई और था? दरभंगा के अलीनगर, लहटा के रहने वाले डॉक्टर डा. नंदकुमार झा की मौत कैसे हुई! तमाम संदिग्ध बातें है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

- Advertisement -

हरियाणा के अंबाला शहर में एक सरकारी डॉक्टर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद हुआ है। यह डॉक्टर बिहार के दरभंगा जिले के लहटा गांव के निवासी थे, और उनका शव एक पाली क्लीनिक के बाहर खड़ी कार में मिला। इस चौंकाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Salary बिहार के शिक्षकों को झटका! अब सैलरी के लिए HRMS डेटा की जांच जरूरी, जान लें नई तारीख

मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित पाली क्लीनिक के गेट के सामने खड़ी एक कार में यह शव मिला। मृतक की पहचान डा. नंदकुमार झा के रूप में हुई है, जो स्व. कुलानंद झा के पुत्र थे। वह मूल रूप से अलीनगर, लहटा, दरभंगा के रहने वाले थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IPS RPF DG बिहार के 'कड़क' IPS अधिकारी की धमाकेदार एंट्री! अब रेलवे की सुरक्षा संभालेंगे, 2030 तक का है प्लान

पाली क्लीनिक के बाहर दो दिनों से खड़ी थी डॉक्टर की गाड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कार रविवार शाम से ही पाली क्लीनिक के बाहर खड़ी थी। किसी ने कार में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर 'बाहुबलियों' का दांव, खुल्लम - खुल्ला! यहां फूट वहां वो उनके साथ! | पढ़िए - ये कहां पहुंचा Bihar MLC Election

शराब की बोतल और तंबाकू पाउच भी बरामद

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि कार के अंदर एक शराब की बोतल और तंबाकू का पाउच भी मौजूद था। हालांकि, डॉक्टर की मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। डॉक्टर नंदकुमार झा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। यह मामला दरभंगा के लिए भी चिंता का विषय बन गया है, जहां के एक सरकारी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews