spot_img

Darbhanga की दुल्हन शादी के चौथे दिन बाथरूम गई, फिर प्रेमी के साथ दिखी Social Media की तस्वीर में

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन । Darbhanga | हायाघाट | शादी के महज चार दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई, जिससे दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है। मामला हायाघाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का है, जहां रणवीर भगत की शादी 19 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल (सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहसपुर गांव) से विदा होकर पति के घर आई थी।

- Advertisement -

👰 लेकिन आधी रात को बाथरूम जाने के बहाने निकली दुल्हन आशा कुमारी फरार हो गई। सुबह जब सास ने बहू के बारे में पूछा, तब दूल्हे को इस घटना का पता चला। दुल्हन की मां ने ही खुलासा किया कि आशा अपने प्रेमी संग भाग गई है।

- Advertisement -

🔹 शादीशुदा थी, फिर भी प्रेमी संग रचाई दूसरी शादी

🔎 जब परिजनों ने खोजबीन की, तो पता चला कि बगल के अनिल भगत से आशा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशा उसी के साथ फरार होकर शादी कर चुकी है और उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

📸 इस घटना के बाद दूल्हा रणवीर भगत सदमे में है और समाज में मजाक का पात्र बन गया है।


🔹 दूल्हे की थाने में गुहार – ‘पत्नी नहीं चाहिए, पैसे और जेवर दिलवा दो’

👨‍💼 अब दूल्हे रणवीर भगत ने थाने में आवेदन देकर 75,000 रुपये नगद और लाखों के जेवरात वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा:

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

🗣️ “अब उस औरत से मेरा कोई रिश्ता नहीं है, मैं उसे अपने घर में नहीं रखूंगा। लेकिन मेरी गाढ़ी कमाई के पैसे और जेवर वापस दिलवाए जाएं।”

🗣️ रणवीर भगत के पिता रामस्वार्थ भगत ने भी थाने से न्याय की गुहार लगाई है।


🔹 पुलिस कर रही मामले की जांच

👮‍♂️ पुलिस ने दूल्हे की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भागी हुई दुल्हन के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और क्या दूल्हे को उसका पैसा और जेवर मिल पाता है या नहीं।

📌 इस तरह की घटना से समाज में शादी के बाद रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime