spot_img

दरभंगा में आम खरीदने रुके और बदमाशों ने झपटा झोला! पेंशन लेकर घर जा रहे बुजुर्ग को दिनदहाड़े लूटा! बैंक से पीछा कर रहे थे बदमाश?

Darbhanga News: सेवानिवृत्त रामचंद्र मिश्रा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन की राशि निकाली थी। आम खरीदने रुके तो बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है, बैंक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त व्यक्ति को लूट का शिकार बनाया गया है। बैंक से पेंशन की रकम निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार रुपये से भरा झोला छीन लिया। यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

- Advertisement -

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ला निवासी रामचंद्र मिश्रा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लहेरियासराय शाखा से अपने खाते से 40 हजार रुपये निकालने गए थे। उन्होंने 5 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा किए और शेष 35 हजार रुपये एक बैग में रखकर झोले में डाल लिए। बैंक से निकलने के बाद वे साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

आम खरीदने रुके और बदमाशों ने झपटा झोला

लूट की यह वारदात उस वक्त हुई जब रामचंद्र मिश्रा लोहिया चौक से थोड़ी आगे बाल सुधार गृह के पास ठेले पर आम खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी साइकिल के बगल में आकर रुके और देखते ही देखते झोला छीनकर फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग कुछ समझ पाते, तीनों बदमाश सैदनगर की दिशा में भाग चुके थे।

रामचंद्र मिश्रा ने थाना को दिए आवेदन में बताया, ‘लोहिया चौक से कुछ दूरी के बाद ठेला पर बिक रहे आम को खरीदने वालों इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति साइकिल के बगल में रुका और झोला निकाल कर फरार हो गया।’

- Advertisement -

बैंक सुरक्षा पर गंभीर सवाल, पुलिस की कार्रवाई जारी

इस घटना के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने बैंक से ही रामचंद्र मिश्रा का पीछा करना शुरू कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है और कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों की पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime हत्याकांड का फरार शूटर अविनाश | अब घर पर चला पुलिस का 'हथौड़ा'! संपत्ति कुर्क होते ही मच गई खलबली

यह घटना बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि बैंकों में आने वाले ग्राहकों के अलावा संदिग्ध उचक्कों पर बैंक के गार्ड रोक-टोक करें, तो ऐसे अपराधी बैंक परिसर में या उसके आसपास सक्रिय नहीं हो पाएंगे। बैंक के गार्डों की उदासीनता ग्राहकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है। अगर सुरक्षाकर्मी सतर्क रहें, तो ग्राहक अपने पैसे के साथ सुरक्षित घर पहुंच सकते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey