back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया 5 घंटे का धरना

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और नगर थाना पुलिस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नगर थाना में कार्रवाई नहीं होने से नाराज आरके मिश्रा ने थाने पर ही धरना दे दिया।

- Advertisement - Advertisement

बीजेपी समर्थक पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शिवाजी नगर निवासी भाजपा समर्थक सुशील कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया

- Advertisement - Advertisement

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा का बैनर-पोस्टर लगे मकानों की तस्वीरें लीं, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Biraul News: बिरौल SDO शशांक राज की शालीन कार्यशैली को मिला सम्मान, DM Kaushal Kumar ने की सराहना

मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सुशील कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और आरोपी को छोड़ दिया।

कांड संख्या 192/25 दर्ज, थानाध्यक्ष पर भी शिकायत

थाने में आवेदन दिए जाने के बाद नगर थाना में कांड संख्या 192/25 दर्ज किया गया है। साथ ही, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरके मिश्रा ने आरोप लगाया कि

“पुलिस पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है और चुनाव निष्पक्ष नहीं रहने दे रही।”

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जल रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लिया है और ट्रैफिक डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें:  बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में डीएम-एसएसपी ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट अधिकारियों को किया सम्मानित

एसएसपी ने पत्रकारों से कहा —

“जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी, अभी रिपोर्ट का इंतजार है।”

5 घंटे धरने पर बैठे रहे आरके मिश्रा

नगर थाना में कार्रवाई नहीं होने से नाराज आरके मिश्रा थाने के गेट पर करीब 5 घंटे तक धरना पर बैठे रहे।
धरना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया।
इसके बाद आरके मिश्रा ने धरना समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर SP कार्यालय के युवा कर्मी की सिंहवाड़ा Road accident में दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

वर्तमान स्थिति

फिलहाल, मामले की जांच ट्रैफिक डीएसपी के पास है, और एसएसपी स्वयं रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं।
दरभंगा पुलिस प्रशासन ने कहा है कि “जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद जी महाराज: छात्रों के जीवन में संस्कारों का महत्व और वाणी शुद्धि का दिव्य संदेश

Premanand Ji Maharaj: संत शिरोमणि प्रेमानंद जी महाराज के वचनामृत जीवन के हर पड़ाव...

दरभंगा एम्स का सपना: बिहार के स्वास्थ्य ढांचे में नई क्रांति

Darbhanga AIIMS: बिहार के स्वास्थ्य आकाश में एक नया सितारा जगमगाने को तैयार है,...

गिरावट के साथ खुला Indian Stock Market: जानें सोमवार को कैसा रहा बाजार का हाल

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की, जहाँ...

Darbhanga AIIMS: बिहार के स्वास्थ्य क्रांति का महाद्वार, 2029 तक पूरा होगा आधुनिक मेडिकल टाउनशिप

Darbhanga AIIMS: स्वास्थ्य का नया सवेरा लेकर, मिथिलांचल की धरती पर आकार ले रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें