back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga Election में हद: BLO की लापरवाही से मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, 78 वर्षीय सोनावरी देवी को मृत घोषित कर लिस्ट से हटाया

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Election में हद: BLO की लापरवाही से मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, 78 वर्षीय सोनावरी देवी को मृत घोषित कर लिस्ट से हटाया…जाले | बीएलओ की लापरवाही से मतदाता सूची में गड़बड़ी, जिंदा महिला को मृत घोषित कर दिया गया…मतदान के दिन सामने आई बड़ी गड़बड़ी…देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार जाले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर एसआईआर (Special Summary Revision) के तहत मतदाता सूची सुधार कार्य में बीएलओ की लापरवाही उजागर हुई है।

- Advertisement - Advertisement

छह नवंबर को हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर मतदाताओं ने शिकायत की कि उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि वे जीवित हैं और नियमित रूप से मतदान करते आए हैं।

- Advertisement - Advertisement

रतनपुर पंचायत में बुजुर्ग महिला का नाम गायब

रतनपुर पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 247 पर सुरेंद्र ठाकुर की 78 वर्षीय पत्नी सोनावरी देवी मतदान करने पहुंचीं तो उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कृषि उन्नति का जुड़ा नया अध्याय, अब फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े हलधर, आएगी खेती में क्रांति

जबकि उनके दोनों पुत्र, पुत्रवधू और पोतों के नाम सूची में दर्ज थे। ग्रामीणों ने मौके पर कहा कि बीएलओ ने बिना सबूत के ही उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

“पेंशन भी बंद हो जाएगा” सुनकर परेशान हुई महिला

सोनावरी देवी ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलता है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनका नाम मृत घोषित कर दिया गया है तो पेंशन भी बंद हो जाएगा।

यह सुनकर वह काफी परेशान और भावुक हो गईं। उनके पुत्र विनय कुमार ठाकुर ने बताया कि “मां रातभर इस चिंता में सो नहीं पाई।”

दोघरा पंचायत में भी कई परिवारों के नाम हटे

इसी तरह, दोघरा पंचायत के बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 72 पर वार्ड तीन निवासी शिवजी साह और उनकी पत्नी सोनधारी साह के पांच सदस्यीय परिवार का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया, जबकि उनके पोते नंदलाल साह का नाम सूची में मौजूद था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut: दरभंगा में बुधवार को इन इलाकों में 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें पूरा शेड्यूल

स्व. राम प्रसाद यादव के परिवार का नाम भी गायब

इसी बूथ पर स्व. राम प्रसाद यादव की पत्नी प्रेम सागर देवी और उनके पांच सदस्यीय परिवार का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

सभी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनके नाम सूची में थे, लेकिन इस बार बिना किसी सूचना या जांच के नाम हटा दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Pulse Polio Campaign: एक भी बच्चा न छूटे— Darbhanga के कमतौल में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डॉक्टरों ने दिलाई शपथ

ग्रामीणों ने बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से मतदाता सूची में सुधार और जिम्मेदार बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि

“ऐसी लापरवाही लोकतंत्र के अधिकार पर सीधा प्रहार है।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें