back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग…जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के समर्पण एवं सहयोग से दरभंगा जिला में मतदान कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जिला प्रशासन के प्रयास से मतदान में दिखा उत्साह

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान का असर साफ दिखा। मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी ने मतदान प्रतिशत को नई ऊंचाई दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल में Bike Theft, चोरों का डबल अटैक, 24 घंटे के अंदर दो बाइकें ले उड़े, इलाके में दहशत!

प्रत्येक विधानसभा का मतदान प्रतिशत

दरभंगा जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

  • 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 52.29%, महिला – 74.60%, कुल – 62.89%

  • 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 54.54%, महिला – 74.69%, कुल – 64.04%

  • 80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 55.31%, महिला – 70.28%, कुल – 62.44%

  • 81-अलीनगर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 51.70%, महिला – 69.79%, कुल – 60.32%

  • 82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 55.32%, महिला – 71.32%, कुल – 62.86%

  • 83-दरभंगा विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 59.32%, महिला – 60.77%, कुल – 60.01%

  • 84-हायाघाट विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 59.16%, महिला – 74.46%, कुल – 66.39%

  • 85-बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 65.50%, महिला – 75.78%, कुल – 70.32%

  • 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 57.20%, महिला – 72.24%, कुल – 64.26%

  • 87-जाले विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 56.85%, महिला – 70.99%, कुल – 63.51%

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को 100 करोड़ की सौगात, नाइट लैंडिंग पर आया बड़ा अपडेट! आवासीय क्वार्टरों, नई चारदीवारी और नए अस्पताल-मेडिकल स्टेशन... जानिए CAT-1, CAT-2 और ILS!

महिलाओं ने दिखाया लोकतंत्र के प्रति समर्पण

इस बार के चुनाव में महिलाओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कुल मतदान में जहां पुरुषों का प्रतिशत 56.84%, वहीं महिलाओं का 71.25% रहा।

कुल मिलाकर दरभंगा जिले में कुल मतदान प्रतिशत 63.66% दर्ज किया गया।

डीएम ने जताया संतोष, सभी कर्मियों को धन्यवाद

डीएम कौशल कुमार ने सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि

“दरभंगा ने इस बार भी बिहार को उदाहरण प्रस्तुत किया है — शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण मतदान के रूप में।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखनऊ में गूंजेगी शहनाई, कुलदीप यादव की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जुटेंगी हस्तियां!

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे और अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने...

आईपीओ: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह आने वाले नए पब्लिक इश्यूज और लिस्टिंग

IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों के लिए कई बड़े अवसर खुलने...

धुरंधर 2 का जलवा: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर!

Dhurandhar 2 News: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के साये में चैत्र नवरात्रि, जानें इसका प्रभाव

Chaitra Navratri 2026: चैत्र मास की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले नौ दिवसीय पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें