back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग…जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के समर्पण एवं सहयोग से दरभंगा जिला में मतदान कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

- Advertisement - Advertisement

उन्होंने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

- Advertisement - Advertisement

जिला प्रशासन के प्रयास से मतदान में दिखा उत्साह

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान का असर साफ दिखा। मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी ने मतदान प्रतिशत को नई ऊंचाई दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Blood Donation Camp: जाले में लगा जीवन बचाने का महाशिविर, सिर्फ 3 रक्तवीरों ने की बड़ी पहल

प्रत्येक विधानसभा का मतदान प्रतिशत

दरभंगा जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

  • 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 52.29%, महिला – 74.60%, कुल – 62.89%

  • 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 54.54%, महिला – 74.69%, कुल – 64.04%

  • 80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 55.31%, महिला – 70.28%, कुल – 62.44%

  • 81-अलीनगर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 51.70%, महिला – 69.79%, कुल – 60.32%

  • 82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 55.32%, महिला – 71.32%, कुल – 62.86%

  • 83-दरभंगा विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 59.32%, महिला – 60.77%, कुल – 60.01%

  • 84-हायाघाट विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 59.16%, महिला – 74.46%, कुल – 66.39%

  • 85-बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 65.50%, महिला – 75.78%, कुल – 70.32%

  • 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 57.20%, महिला – 72.24%, कुल – 64.26%

  • 87-जाले विधानसभा क्षेत्र:
    पुरुष – 56.85%, महिला – 70.99%, कुल – 63.51%

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने ली मासूम की जान, परिवार में कोहराम

महिलाओं ने दिखाया लोकतंत्र के प्रति समर्पण

इस बार के चुनाव में महिलाओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कुल मतदान में जहां पुरुषों का प्रतिशत 56.84%, वहीं महिलाओं का 71.25% रहा।

कुल मिलाकर दरभंगा जिले में कुल मतदान प्रतिशत 63.66% दर्ज किया गया।

डीएम ने जताया संतोष, सभी कर्मियों को धन्यवाद

डीएम कौशल कुमार ने सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि

“दरभंगा ने इस बार भी बिहार को उदाहरण प्रस्तुत किया है — शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण मतदान के रूप में।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लियोनल मेसी भारत दौरे पर: जब क्रिकेट के भगवान से मिले फुटबॉल के बादशाह, बॉलीवुड सितारों का मेला और फैंस का ‘रिएक्शन’!

Lionel Messi News: दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत में क्या पहुंचे,...

तकनीकी दुनिया में आया भूचाल: Layoffs 2025 ने 1.2 लाख से अधिक नौकरियां निगली

Layoffs 2025: साल 2025 वैश्विक तकनीकी उद्योग के लिए एक उथल-पुथल भरा वर्ष साबित...

Bihar News: गोपालगंज चीनी मिल विवाद: स्क्रैप नीलामी से गहराया संकट, किसानों का तीखा विरोध

कभी किसानों के हल से हरियाली बटोरने वाली चीनी मिल आज कबाड़ के ढेर...

बिहार चीनी मिल: गोपालगंज में कबाड़ की नीलामी पर संग्राम, क्या ठप होगी किसानों की आस?

Bihar Sugar Mill: जहाँ कभी गन्ने की मिठास से जीवन में रस घुलता था,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें