back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga Elections: 10 विधानसभा सीटों के EVM शिवधारा बाजार समिति के स्ट्रॉन्ग रूम में ‘ सीलबंद ‘, मतगणना तक Three-tier security!

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण में दरभंगा जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों — कुशेश्वरस्थान (अ.जा.), गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी एवं जाले — में 06 नवम्बर 2025 को मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

- Advertisement - Advertisement

कुल 3329 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की गई।

- Advertisement - Advertisement

मतदान के बाद EVM व VVPAT स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखे गए

मतदान समाप्ति के बाद सभी EVM और VVPAT मशीनों को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा स्थित Polled EVM Strong Room में डबल लॉक सिस्टम के तहत सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut: दरभंगा में बुधवार को इन इलाकों में 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें पूरा शेड्यूल

तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग के भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार दो स्तरीय शस्त्र बल सुरक्षा तैनात की गई है —

  • अंदरूनी सुरक्षा: केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों को सौंपी गई है, जहां कम-से-कम एक प्लाटून तैनात है।

  • बाहरी सुरक्षा: जिले की पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • इस प्रकार कुल तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, साथ ही 24×7 CCTV निगरानी की सुविधा भी की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा नगर निगम का अतिक्रमण पर बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद समेट तीन पर गिरी गाज

अभ्यर्थियों को दी गई निगरानी की अनुमति

सभी अभ्यर्थियों को लिखित सूचना के माध्यम से बताया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु नियुक्त कर सकते हैं।

प्रतिनिधियों को आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहते हुए निगरानी की अनुमति दी गई है, और उनके लिए CCTV Display की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मतगणना 14 नवम्बर को होगी

मतगणना दिवस 14 नवम्बर 2025 को Polled EVM Strong Room को अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा, जिसके बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...

Lionel Messi ने अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में सनातन रीति-रिवाज से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें हुई वायरल!

Lionel Messi: फुटबॉल के मैदान पर अपनी जादुई कला से पूरी दुनिया को मोहित...

Bollywood News: आज की बड़ी बॉलीवुड न्यूज़: 16 दिसंबर 2025 की हर हलचल!

Bollywood News: आज एक बार फिर से माया नगरी की चमक-धमक भरी दुनिया से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें