spot_img

Darbhanga News|Benipur News| Executive Officer Deepak Kumar ने किया Office आना बंद, भेजा अधिकारियों को त्राहिमाम् पत्र

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| Executive Officer Deepak Kumar ने किया Office आना बंद, भेजा अधिकारियों को त्राहिमाम् पत्र| बड़ी खबर बेनीपुर नगर परिषद से है जहां के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बहेड़ा थाना अध्यक्ष से लेकर प्रदेश तक के वरीय पदाधिकारी को लिखित आवेदन भेज कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए जाने तक उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया है। इसकी सूचना भी उन्होंने उच्च अधिकारी को भेज दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| अधिकारियों समेत मुख्य सचिव को भेजा त्राहिमाम् पत्र

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने थाना अध्यक्ष बहेड़ा, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बेनीपुर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं विभागीय अपर मुख्य सचिव को भेजे अपने पत्र में कहा है कि नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. अकबाल के साथ-साथ नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य योगी पासवान,राजीव लोचन ठाकुर एवं राजीव कुमार कुमार ठाकुर द्वारा कार्यालय कार्य मेंअनावश्यक हस्तक्षेप कर अपने स्वार्थ वश काम करवाने को मजबूर किया जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख की ठगी, फिर दूसरे को बेच दी प्रॉपर्टी!पैसे मांगने पर मारपीट और हत्या की धमकी

Darbhanga News|Benipur News| कार्यालय कक्ष में बंधक बनाने की भी धमकी दी जा रही है

अनावश्यक रूप से कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुजुम बनाकर पहुंचकर धमकी दिया करते हैं कि मेरे मनोनुकूल कार्य नहीं किए जाने पर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज करवाने,आम लोगों को भड़का कर धरना प्रदर्शन करवाने एवं कार्यालय कक्ष में बंधक बनाने की भी धमकी दी जा रही है। इसका प्रमाण उन्होंने कार्यालय कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच से भी प्रमाणित होने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Talent Recognition दरभंगा वैश्य सूड़ी समाज समिति की अनूठी पहल |एक मंच पर दिखी सामाजिक सद्भाव की तस्वीर! नीट, बीपीएससी सहित इन क्षेत्रों के 53 मेधावी सम्मानित

Darbhanga News|Benipur News| निजी आवास पर भी जानलेवा हमला और जान माल की क्षति

साथ ही उन्होंने निजी आवास पर भी जानलेवा हमला एवं जान माल की क्षति किए जाने की आशंका व्यक्त की है।अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुएअनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।ज्ञात हो कि पिछले दिनों साफ सफाई के मामले को लेकर स्थाई समिति की ओर से मनमानी ढंग से लाखों रुपए मासिक सफाई मद में राशि बढ़ा दी गई है। इसका मिली भगत कर बंदरबांट की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की पूर्व महापौर मुन्नी देवी नहीं रहीं! सोमवार सुबह ली अंतिम सांस

Darbhanga News|Benipur News| कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से खुलेआम भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज

सफाई की व्यवस्था पिछले से भी लचर होती जा रही है। अब देखना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से खुलेआम भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के बाद नगर परिषद कार्यालय बेनीपुर आम लोगों के हित में काम करती है या फिर समझौता वादी नीति के तहत भ्रष्टाचार के मार्ग पर हीआगे की राह सुगम बनती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा की पूर्व महापौर मुन्नी देवी नहीं रहीं! सोमवार सुबह ली अंतिम सांस

Darbhanga News: दरभंगा नगर निगम की पूर्व महापौर मुन्नी देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से इलाके में शोक #DarbhangaNews,#MuniDevi,#BiharPolitics

फ्रिज के 401 रुपये मांगे तो इंजीनियरों को रात भर बनाया बंधक, औजार-बाइक भी छीन ली! Darbhanga में सनसनीखेज वारदात

Darbhanga Crime: दरभंगा में फ्रिज रिपेयर के 401 रुपये बकाया मांगने पर दो सर्विस इंजीनियरों को बंधक बनाकर पीटा गया और उनके औजार व बाइक छीन ली गई। डायल-112 पुलिस ने उन्हें मुक्त क #DarbhangaCrime,#BiharNews,#EngineerAttack

Saran Flood सारण में बाढ़ का कहर: छत छिनी, बिस्तर गिट्टी का… सड़क पर गुजरेगी हजारों परिवारों की रात!

Saran Flood: सारण में बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर डूबने के बाद सैकड़ों परिवार सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, जहां बच्चों और बुजुर #SaranFlood,#BiharNews,#FloodRelief

सीतामढ़ी में खूंखार डबरा गिरफ्तार: 25 हजार का इनामी बदमाश नाले में कूदकर भी नहीं बच पाया!

Bihar Most Wanted: बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी डबरा को सीतामढ़ी में STF और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी यह बदमाश नाले में कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, ल #BiharMostWanted,#SitamarhiCrime,#DabraArrest