spot_img

Darbhanga में 30 साल बाद…11 KM की मुश्किलों में मिली किसान संघर्ष को जीत…ये तीन गांव, इतिहास के साथ बदलेगा भूगौल…ऐतिहासिक

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा। Darbhanga | बेनीपुर | बिहार मंत्रिमंडल के हालिया निर्णय के तहत भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने अलीनगर अंचल के तीन मौजा – श्रीपुर जगत, मोहम्मदपुर और सीमा बलहा को फिर से बेनीपुर अंचल में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस खबर के बाद स्थानीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

1993 में अलीनगर अंचल में कर दिए गए थे शामिल

👉 1993 में तत्कालीन सरकार ने नए प्रखंड और अंचल के गठन के दौरान इन मौजों को बेनीपुर से हटाकर 11 किलोमीटर दूर अलीनगर अंचल में जोड़ दिया था।
👉 इससे किसानों और आम नागरिकों को भूमि-राजस्व से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे वे परेशान थे।
👉 पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर आंदोलन किए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ट्रेन में नकली सोना थमाकर यात्रियों को लूटते थे बाप-बेटे, आरपीएफ ने समस्तीपुर से दबोचा गैंग! | पढ़िए Darbhanga की महिला और समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड का सच

सरकार के फैसले से राहत

✅ 4 फरवरी 2025 को बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इन तीनों मौजों को फिर से बेनीपुर अंचल में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
✅ 17 फरवरी 2025 को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने पत्रांक 112 के तहत अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का निर्देश दिया।
✅ अब इन मौजों के किसान अपने भूमि-राजस्व और सरकारी कार्यों के लिए बेनीपुर अंचल में ही आवेदन कर सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में तेज रफ्तार! जाले-अतरबेल पथ पर भीषण टक्कर | सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, कटासा में ऑन द मौत

स्थानीय लोगों में उत्साह

👉 इस फैसले के बाद तीनों मौजों के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली और सरकार का धन्यवाद किया।
👉 ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें कागजी कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
👉 बेनीपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में राजस्व कार्यों की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police दरभंगा में बड़ा हादसा: BSAP के 37 जवान एक साथ बीमार, DMCH इमरजेंसी में एडमिट |कैंप में मचा हड़कंप!

Bihar Police: दरभंगा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 37 जवान अचानक बीमार पड़ गए। मॉक ड्रिल और खाने के बाद तबीयत बिगड़ी। सभी को DMCH में भर्ती कराया गया है। #BiharPolice,#DarbhangaNews,#BSAP

Bihar Flight Indigo News 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली की चपेट में आई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट! पढ़िए पायलट- सैकड़ों जान और...

Bihar Flight News: बुधवार को पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली गिरी। पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतारा, सभी यात्री सुरक्षि #BiharFlightNews,#IndigoFlight,#SafeLanding

Bihar Amin Strike बिहार में जमीन के काम ठप! 1200 से ज्यादा अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या होगा असर

Bihar Amin Strike: बिहार में जमीन की नापी समेत सभी काम ठप हो गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 1200 से अधिक अमीन अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए #BiharAminStrike,#LandMeasurementBihar,#BiharNews

Hemant Soren Mother : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन! दुमका लोकसभा सीट की वो यादें

Hemant Soren Mother: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद रांची के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे दुमका सहित पूरे राज #HemantSoren,#RupiSoren,#JharkhandNews