back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 23, 2025

दरभंगा कांग्रेस ने जननायक, शिक्षा के पुरोधा, मिथिलांचल के सपूत डॉ. नागेंद्र झा को किया याद, सादगी को नमन

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा समाचार: डॉ. नागेंद्र झा का शिक्षा और समाज को योगदान पर मंथन

दरभंगा देशज टाइम्स: मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नागेंद्र झा की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डॉ. झा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया गया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने डॉ. झा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. नागेंद्र झा सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता भी थे।दरभंगा कांग्रेस ने जननायक, शिक्षा के पुरोधा, मिथिलांचल के सपूत डॉ. नागेंद्र झा को किया याद, सादगी को नमनबतौर शिक्षा मंत्री उन्होंने बिहार के शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। विशेषकर महिला शिक्षा के उत्थान और मिथिलांचल विकास में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर क्षेत्र को नई पहचान दी। उनकी ईमानदारी और सादगी आज भी कार्यकर्ताओं के लिए एक मिसाल है।

- Advertisement - Advertisement
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cold Wave: बर्फीली पछुआ से दरभंगा में भीषण शीतलहर का प्रकोप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

एक जननायक और शिक्षा के पुरोधा डॉ. नागेंद्र झा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. झा को मिथिलांचल का महान सपूत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व हजारों में एक होते हैं, जिनकी कमी समाज को हमेशा खलती है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मो. असलम ने डॉ. नागेंद्र झा को एक साफ छवि का नेकदिल इंसान बताते हुए कहा कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी भरपूर स्नेह और सम्मान देते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंप्रदेश प्रतिनिधि पंडित रामनारायण झा, अरुण कुमार झा, जीवन झा, रामपुकार चौधरी, परमानंद झा, रतिकांत झा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम झा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. नागेंद्र झा अपनी ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते थे और वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।प्रो. उदयशंकर मिश्र, रीता मिश्रा, उदितनारायण चौधरी, डॉ. नारायणजी झा, प्रो. शिवनारायण पासवान, रामकुमार झा, राजा अंसारी, तनवीर अनवर, सुधीर यादव, नारायण पासवान, प्रिंस परवेज़, धनंजय सिंह, बसंत झा, नसीम हैदर, प्रो. मिथिलेश यादव, सिबली नोमानी, बिमलेंदु ठाकुर, मो. गुलाब, भागीरथी देवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar School Closed: कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर, 26 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद

Bihar School Closed: प्रकृति का तांडव कुछ ऐसा कि जीवन थम सा गया है,...

Gaya News: गयाजी में मौत का तांडव, हाईटेंशन तार ने ली तीन युवकों की जान

Gaya News: जीवन की चिंगारी बुझ गई, जब मौत की चिंगारी ने तीन घरों...

Gaya News: मौत की चिंगारी से दहला गया! 11000 वोल्ट के तार ने ली तीन युवकों की जान

Gaya News: ज़िन्दगी की तपिश से राहत पाने को आग ताप रहे थे, मौत...

अनिल कपूर की संघर्षभरी कहानी: गैरेज से करोड़ों के मालिक बनने तक का सफर!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड में चमकना आसान नहीं, यहाँ तक पहुँचने के लिए सितारों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें