spot_img

Darbhanga BIG NEWS दरभंगा के गोदावरी गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन, DM Kaushal Kumar ने कहा – लाइसेंस रद्द करो, FIR करो!

spot_img
- Advertisement -

Gas Agency: दरभंगा में उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही और सिलेंडर की कालाबाजारी की आशंका भी है, तो अब प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश पर अल्लपट्टी स्थित गोदावरी गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जिला प्रशासन ने अब एजेंसी को लाइसेंस रद्द करने और प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

गोदावरी गैस एजेंसी की जांच में मिलीं ये गंभीर अनियमितताएं

जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश गुप्ता और पणन पदाधिकारी (शहरी क्षेत्र) ने संयुक्त रूप से गोदावरी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसी में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का सीधा उल्लंघन करती हैं।

- Advertisement -

क्या-क्या मिली गंभीर खामियां?

  • अनुज्ञप्ति में वर्णित गोदाम के अतिरिक्त एक अन्य कक्ष का अवैध रूप से उपयोग एलपीजी सिलेंडर के भंडारण के लिए किया जा रहा था। इस अवैध गोदाम में बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर मिले, जिनके बारे में प्रोपराईटर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
  • एजेंसी में भारी बैकलॉग होने के बावजूद, 4 अप्रैल 2026 को उपभोक्ताओं की संख्या की तुलना में अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी दर्शाई गई। इससे कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है।
  • उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बावजूद, एजेंसी समय पर गैस आपूर्ति नहीं कर रही थी, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
  • गोदाम परिसर में एलपीजी सिलेंडर के स्टॉक और मूल्य से संबंधित अनिवार्य सूचना प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 का सीधा उल्लंघन है।
  • एजेंसी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में भी घोर लापरवाही बरत रही थी। बड़ी संख्या में बुकिंग लंबित होने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं की जा रही थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
  • एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि डिलीवरी का मैसेज मिलने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिससे वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ISPL जीतकर लौटे Tennis Ball Cricket किंग सरफराज,'बाहुबली' का बिरौल में जोरदार स्वागत, सेमीफाइनल में धाकड़ बल्लेबाजी...18 गेंदों में 39 रन...WELl DONE

जिलाधिकारी का सख्त रुख और चेतावनी

इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए, जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने गोदावरी गैस एजेंसी, अल्लपट्टी के प्रोपराइटर को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो गैस एजेंसी का अनुज्ञप्ति रद्द कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता, शिथिलता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...