back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड के सरगना शिवकुमार झा का रहा है आपराधिक इतिहास, खंगाले सरकार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव (Baidyanath Yadav) ने देशज टाइम्स से कहा है कि जीएम रोड जिंदा जलाने की घटना में सरकार व प्रशासन लापरवाही बरत रही है। घटना के मुख्य आरोपी शिवकुमार झा तो गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी शिवकुमार झा (Darbhanga GM Road triple murder gangster Shivkumar Jha) को गिरफ्तार कर सरकार और प्रशासन मामले को दबाना चाहती है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि शिवकुमार झा की संपति की जांच और उसके पूरे संपति को सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

- Advertisement -

श्री यादव ने आगे कहा
कि शिव कुमार झा के इतिहास को सरकार को खंगालना चाहिए। शिव कुमार झा इतिहास आपराधिक रहा है। उन्होंने बताया कि शिवकुमार झा ने अपने निजी बॉडीगार्ड को हत्या करने के आरोप में वर्ष 2005 में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब शटर गिराकर भागे... कुशेश्वरस्थान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, Illegal Clinic Raid में कई अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम पर लटकी तलवार! पढ़िए...Kusheshwarsthan में भूचाल

वही दूसरी ओर वर्ष 2000 में एनएच 104 में जयनगर खुटौना के ठेकेदार जो गोपालगंज निवासी थे, उनका पिच रोलर चोरी कर दूसरे कलर में रंगाकर अपना ठेकेदारी का काम चला रहे थे। इस आरोप में भी खुटौना थाना में रोलर बरामदगी के साथ एफआईआर दर्ज किया गया था। इसलिए, शिवकुमार झा का सरकार को इतिहास खंगालना चाहिए।

आगे श्री यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में प्रभारी एसएसपी अपने आप को बचा रहे है। लेकिन पूरे घटना का उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए और तत्काल इस पूरे कांड में नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्टर, व प्रभारी एसएसपी को नामजद अभियुक्त बनाने, पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपया मुआवजा देने, तथा क्षतिग्रस्त मकान को बनाने की मांग सरकार से की है अन्यथा भाकपा(माले) इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

आपको बता दें, पुलिस ने शिव कुमार झा को मधुबनी के साहरघाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी तिरुपति को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

10 फरवरी को आरोपी भू-माफिया दरभंगा के गिरिंद्र मोहन रोड स्थित बंगला नंबर 4 पर कब्जा करने के लिए आया था। इस दौरान घर को बुलडोजर से तोड़ने के दौरान परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी थी। इसमें दो की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फतुलाहा नदी किनारे 'मौत' की धधक... पढ़िए Benipur में अवैध शराब भट्टी, हथौड़ा, सरगना, 4 गिरफ्तार और कौन फरार!

जिंदा जला देने के बाद बुरी तरह से झुलसे भाई- बहन की पटना के पीएमसीएच में मौत हो गयी। वहीं गर्भवती बहन के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें