back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

होली से रमजान तक पवित्र रहेगा Darbhanga, लहेरियासराय 🚨 शांति समिति का प्रण, पर्वों की बनीं रहेंगी मिठास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभास रंजन । Darbhanga । होली और रमजान पर्व के मद्देनजर लहेरियासराय थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

➡️ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से होली और रमजान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और उनसे सहयोग की अपील की।
➡️ होलिका दहन के दौरान शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

- Advertisement -

समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में मौजूद अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मकसद खुशियाँ बांटना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पर उतरे छात्र, UGC Guideline लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

“होलिका दहन और होली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”दीपक कुमार, थानाध्यक्ष


बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

🔹 पुलिस प्रशासन: दारोगा आर.के. दुबे, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, एएसआई बाला कांत कुमार
🔹 शांति समिति के सदस्य: पूर्व पार्षद रीता सिंह, अशोक नायक, रमन महतो, मोहम्मद सुफियान, बबलू दास, मोहम्मद अनवर (पूर्व पार्षद), अमर राम, राजीव प्रकाश मधुकर, पंकज कुमार, पप्पू महासेठ, मुन्ना खान सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


📢 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए DeshajTimes.com पर विजिट करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रक्षा प्रमुख अनिल चौहान ने खोले भारत चीन संबंध पर पंचशील समझौते के अनछुए पहलू… पढ़िए स्वतंत्रता के बाद भारत

देहरादून न्यूज़: भारत चीन संबंध: इतिहास की परतें अक्सर वर्तमान के सवालों के जवाब...

10 लाख से कम में बेहतरीन Compact SUV का सपना अब होगा पूरा, देखें ये शानदार विकल्प!

Compact SUV: आज के दौर में जब हर कोई अपनी ड्राइविंग को और भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें