दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में (Darbhanga is hesitant to wear the mask) तेजी लाई गई है।
अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 330 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है। इनमें नगर प्रबंधक दरभंगा, नगर निगम की ओर से सर्वाधिक 10 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई। वही जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा 21 व्यक्तियों से, आलोक राज जिला पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा की ओर से 10 व्यक्तियों से, सादुल हसन खां भूमि सुधार उप समाहर्ता दरभंगा की ओर से 18 व्यक्तियों से
ललित राही वरीय उप समाहर्ता की ओर से 24 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी द्वारा 28 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहवाड़ा की ओर से 15 व्यक्तियों से, अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा की ओर से 26 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी केवटी द्वारा 05 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले की ओर से 05 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हनुमाननगर द्वारा 10 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट द्वारा 04 व्यक्ति से,
अंचलाधिकारी हायाघाट की ओर से 08 व्यक्ति से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी की ओर से 04 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह की ओर से 11 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर की ओर से 17 व्यक्ति से, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेनीपुर की ओर से 08 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीनगर की ओर से 30 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल की ओर से 09 व्यक्ति से, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल की ओर से
03 व्यक्ति से, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी बिरौल की ओर से 21 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा 11 व्यक्ति से एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर की ओर से 05 व्यक्ति से जुर्माना की वसूली की गयी। जिलाधिकारी श्री रौशन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों/थानाध्यक्ष को मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए दिए हैं।