spot_img

Darbhanga पुलिस है तो सेफ हैं….

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga पुलिस है तो सेफ हैं। भले, दरभंगा को बांटने की कोशिश हो। तोड़ने की कोशिश हो या फिर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश में असामाजिक तत्व हो। दरभंगा पुलिस की तत्परता से अनहोनी की संभावना कम है। ऐसा, फिलहाल दरभंगा की पुलिसिंग का चेहरा, उसका चरित्र, उसकी कार्यसंस्कृति दर्शाता है। कुशल नेतृत्व के हाथों में दरभंगा पुलिस दरभंगा के आवाम के लिए बेहतरी की नई इबादत लिख रहा है।

- Advertisement -

भले, नगर थाना इलाके के बाजितपुर में उस दौरान कुछ उपद्रव की कोशिश हुई जब श्री राम बारात तरौनी से निकली। बरात को बाजितपुर के एक मंदिर में जाना था। इसी दौरान माहौल में खटास की पूरी कोशिश हुई। माहौल बिगाड़ दिया गया। मगर हुआ क्या? दरभंगा पुलिस की तत्परता से सबकुछ सकुशल है।

- Advertisement -

जहां, लहेरियासराय की शाम जहां भक्तिमय माहौल में था। राम विवाह झांकी पर पथराव के कुछ पत्थरों ने माहौल में खटास घोल दिया। दो पक्ष भिड़े। शाम की गाथा टेंशन में तब्दील हो गई। झांकी बाजितपुर पहुंचते ही एक पक्ष का उपद्रव सामने आया। पत्थरबाजी हुई। कुछ लोगों ने हमला बोला। कई लोग चोटिल हुए। इसमें जो खून गिरे वह मानवता के लिए कलंक से कम नहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सनहपुर में डिग्री कॉलेज का सपना होगा पूरा! DM Kaushal Kumar ने किया ज़मीन का निरीक्षण, छात्रों को जल्द मिलेगी नई सौगात

मौके पर पहुंचे तत्काल सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार समेत भारी पुलिस बल ने माहौल को एकबारगी थाम लिया। मुजफ्फरपुर से दंगा निरोधक दस्ता आया। और, आज शनिवार की सुबह फिर दरभंगा उसी पटरी पर है जहां, माहौल पूरी तरह से शांत है।

पुलिस प्रशासन का कहना है,रात्रि में सदर अनुमंडल अंतर्गत बहादुरपुर थाना तरौनी से बिना सूचना के विवाह पंचमी जुलूस नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर पठानटोली में आई थी। विवाह पंचमी जुलूस लौटने के क्रम में वाजितपुर पठानटोली में दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस पदाधिकारी/बल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को सामान्य किया गया। घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वीडियो/सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल दोषियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport Security: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF संभालेगी, Darbhanga पहुंची Central Industrial Security Force के 145 अधिकारियों-जवानों की टीम

Darbhanga Airport Security: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा...

Aurangabad News: औरंगाबाद तिलक समारोह में जा रहे युवक को बस ने रौंदा, गंभीर हालत

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने खुशियों...

Darbhanga News: स्कूल के लिए निकले दो दोस्त पहुंच गए दरभंगा Railway Station, अब कोर्ट में अटका मामला

Darbhanga Railway Station: बचपन में कई बार बच्चों की शरारतें उन्हें ऐसी जगह पहुंचा...

Darbhanga News: बड़ी खबर है! Sanskrit University Exams: 7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन, जान लें पूरा शेड्यूल

Sanskrit University Exams: दरभंगा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है! कामेश्वर...