back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Darbhanga Crime News: बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद, घर में घुसकर 50 लोगों ने मचाया तांडव, लाखों के जेवर और कैश लूटे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Crime News: दरभंगा में कानून का राज मानो मजाक बनकर रह गया है, जहां मामूली सी कहासुनी भी खूनी संघर्ष और लूटपाट का सबब बन जाती है। जाले थाना क्षेत्र में हुई एक घटना ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News: मामूली टक्कर के बाद घर पर धावा

जाले थाना क्षेत्र के मस्सा पंचायत स्थित घनकौल गांव की रहने वाली सीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में जो आपबीती सुनाई है, वह दहला देने वाली है। उन्होंने बताया कि सोमवार, चार मार्च की शाम को उनकी सास रेखा देवी जलावन लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान, रास्ते में गांव के ही बाल किशोर यादव के बेटे राहुल कुमार और महेंद्र यादव के बेटे बाबू साहब यादव ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी।

- Advertisement -

जब रेखा देवी ने इस बात का विरोध किया, तो दोनों युवक गाली-गलौज पर उतर आए और मारपीट करने की धमकी देने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर रेखा देवी वहां से भागीं और घर पहुंचीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि विवाद अभी खत्म नहीं, बल्कि शुरू हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Baheri में होली की रात आग ही आग... टेंट गोदाम में आग से लाखों -लाख की संपत्ति जलकर ख़ाक, क्या आगजनी है ये मामूली विवाद और आग! जानें पूरा मामला

लाठी-डंडे और तलवार से लैस थे हमलावर

पीड़िता सीता देवी के अनुसार, सास के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद राहुल कुमार और बाबू साहब यादव अपने 50 से अधिक साथियों के साथ उनके घर पर धमक पड़े। हमलावरों के हाथ में लाठी, डंडे, लोहे के रॉड और तलवार जैसे घातक हथियार थे। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार के पुरुषों पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में सीता देवी के पति लड्डू साह, जेठ राजेश साह, गुड्डू साह और ससुर प्रभू साह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने सिर्फ मारपीट ही नहीं की, बल्कि लूटपाट भी की। उन्होंने सीता देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बालियां छीन लीं। इसके बाद घर में रखा बक्सा तोड़कर उसमें से करीब 40 भर चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लूट लिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस भयावह घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जाले थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Preity Zinta ने बांद्रा में बेचा अपना करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, जानें क्या है पूरा मामला!

Preity Zinta News: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में...

T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल: इंग्लैंड को धोकर भारत ने कटाया फाइनल का टिकट!

T20 World Cup: अरे भाईसाहब! यह सिर्फ एक एक क्रिकेट मैच नहीं, यह जुनून...

Rhea Kapoor News: रिया कपूर के जन्मदिन पर पिता अनिल कपूर ने लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Rhea Kapoor News: बॉलीवुड की दुनिया में सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी...

T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल: जैकब बेथेल का शानदार शतक और इंग्लैंड को 7वां झटका!

T20 World Cup 2026: वानखेड़े का मैदान, सेमीफाइनल का महासंग्राम और आमने-सामने भारत-इंग्लैंड! क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें