

National Science Day: ज्ञान और विज्ञान की दुनिया में दरभंगा के नन्हे सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है, जहां एक ओर विज्ञान के प्रयोगों ने तालियां बटोरीं तो वहीं हिंदी के मंच पर भी प्रतिभा का परचम लहराया। केवटी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसके बाद छात्रा पूजा कुमारी ने महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन के जीवन और उनके अविष्कारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन करने के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। गोपाल कृष्ण के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि हिना खानम एवं साहित्य कुशवाहा को संयुक्त रूप से द्वितीय और अमद हुसैन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह National Science Day समारोह छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
हिंदी ओलंपियाड में भी लहराया परचम
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्र सेन ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हैं। विज्ञान के मंच पर जलवा दिखाने के साथ-साथ विद्यालय के छात्रों ने भाषा के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता साबित की है। हाल ही में घोषित हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के नतीजों में नवोदय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।ओलंपियाड में भाग लेने वाले कुल 14 छात्रों में से 5 छात्रों ने द्वितीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें अंजलि कुमारी, अंशिका आर्य, स्वाति, रानी कुमारी और रिशव कुमार शामिल हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अंजलि कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए गोल्ड मेडल जीता, वहीं अंशिका आर्य को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।





