back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Darbhanga Job Camp: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बंपर बहाली, ₹21,474 महीना वेतन और रहना फ्री, जानें सबकुछ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Job Camp: नौकरी की तलाश में चप्पल घिस रहे युवाओं के लिए खुशखबरी की बयार आई है। दरभंगा में एक ऐसा मौका दरवाजा खटखटा रहा है, जहां सीधी भर्ती से किस्मत चमक सकती है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी 2026 को एक बड़े जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सीधे इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलेगी।

- Advertisement -

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. के निकट स्थित संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में लगेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कैंप का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga Job Camp में SFO के 30 पदों पर होगी सीधी भर्ती

इस भर्ती अभियान का आयोजन चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd.) द्वारा किया जा रहा है। कम्पनी द्वारा SFO (सीनियर फील्ड ऑफिसर) के कुल 30 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU में इंसान के जज्बात, खुशी-गम, दोस्ती और Mirza Ghalib... प्रासंगिक हैं आज भी ग़ालिब- 'कोई ग़ालिब न हुआ' पढ़िए... न था कुछ तो..., कुछ न होता तो...

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर बिहार के किसी भी जिले में तैनाती दी जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की तरफ से आकर्षक वेतन पैकेज ऑफर किया जा रहा है। फ्रेशर उम्मीदवार को ₹21,474 (CTC) प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी द्वारा कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • मुफ्त आवास की सुविधा
  • इन्सेन्टिव
  • प्रतिमाह फ्यूल (पेट्रोल) का खर्च
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार... डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

हालांकि, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

इस जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले, नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं या सीधे नियोजनालय कार्यालय में आकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमिश्नर हिमांशु की जनसुनवाई में गूंजे जनता के सवाल, जमीन से लेकर मुआवजे तक... साहब ने ऑन द स्पॉट दिए ये कड़े निर्देश!

इंटरव्यू के दिन अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इनमें शामिल हैं:

  • बायोडाटा (Resume)
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
  • 5 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति

सहायक निदेशक (नियोजन) ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह से निःशुल्क है और किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी: जब स्कूल में लुक को लेकर उड़ता था मजाक, बोले – बालों को स्ट्रेट करने की करता था कोशिश

Siddhant Chaturvedi News: बॉलीवुड के चमकते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो...

JEE Main जनवरी सत्र के परिणाम: कोटा ने फिर लहराया सफलता का परचम, 7 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई-मेन्स जनवरी सत्र के नतीजों ने...

जियो प्लान: ₹5 प्रतिदिन में पाएं साल भर की टेंशन फ्री वैलिडिटी, जानें इस प्लान के फायदे

Jio Plan: भारत के टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, जियो ने एक...

अजीत पवार विमान दुर्घटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री की मौत का रहस्य, CBI जांच की मांग पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

अजीत पवार विमान दुर्घटना: महाराष्ट्र की सियासत में एक विमान हादसे ने गहरी साजिश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें