spot_img

Darbhanga Judge Transfer: शिवगोपाल मिश्रा को भावभीनी विदाई, अजय कुमार शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Judge Transfer: दरभंगा के न्यायिक गलियारों में पिछले दिनों खुशी और गम का एक अनोखा संगम देखने को मिला। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा की भावभीनी विदाई हुई, तो वहीं नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान वकीलों में जहां एक न्यायप्रिय जज को खोने का दर्द था, वहीं न्यायपालिका में नए आगमन को लेकर कौतूहल भी बना रहा।

- Advertisement -

पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक पद पर स्थानांतरित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा को दरभंगा न्यायमंडल से विदाई दी गई। वहीं, नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का बार एसोसिएशन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर वकीलों को इस Darbhanga Judge Transfer पर खुशी और विशाद दोनों की अनुभूति हुई। खुशी इस बात की थी कि न्यायप्रिय प्रधान जिला जज श्री मिश्रा पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बनकर जा रहे थे, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन साथ ही, एक अनुभवी और न्यायप्रिय जज की विदाई का दर्द भी उनके चेहरों पर साफ झलक रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस बीच, नए प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा की कार्यशैली और न्यायिक मीमांसा को लेकर वकीलों में खासा कौतूहल ब्याप्त रहा।

- Advertisement -

Darbhanga Judge Transfer: परंपरा और सम्मान का संगम

बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा और अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने सबसे पहले निवर्तमान प्रधान जिला जज शिवगोपाल मिश्रा को पाग, माला, अंगवस्त्र और मिथिला पेन्टिंग भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर वकीलों ने उनके न्यायपूर्ण कार्यकाल को याद किया। इसके बाद, नए प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग, चादर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वकीलों ने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से न्याय प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की महिला चार बच्चों समेत गायब! प्रेम विवाह में कहां फंसा पेंच! जानिए!

न्यायमूर्ति मिश्रा का योगदान और वकीलों की उम्मीदें

प्रधान जिला जज श्री मिश्रा ने न्यायमंडल के दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल में हमेशा न्याय अतिथियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। अपने विदाई उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने बार एसोसिएशन को बौद्धिक रूप से समृद्ध बताया और दरभंगा जिले को संस्कृति का केंद्र कहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मौके पर पीपी अमरेंद्र नारायण झा, अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा, स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, अरुण कुमार चौधरी, अनिल प्रसाद, विरेन्द्र कुमार झा, अमर प्रकाश, आलोक आनंद, विष्णुकांत चौधरी, सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, रीता चौधरी, मुरारी लाल केवट सहित भारी संख्या में वकील और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: डीएमसीएच में ‘नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण’, सुरक्षित होगा हर शिशु का पहला श्वास

Newborn Resuscitation: जन्म के बाद हर शिशु की पहली साँस सुनिश्चित करना अब एक...

Gopalganj News : पुलिस चेज़ का खौफनाक अंजाम: शराब तस्करों की बाइक ने मासूम को कुचला, हालत नाजुक

पुलिस चेज़: गोपालगंज में एक पुलिसिया कार्रवाई ने मासूम बच्चे की जान पर आफत...