back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरवाजे पर अलाव ताप रहे मुंशी की हत्या में Deshaj Times ने जो लिखा…’मधुबनी कनेक्शन’ पढ़िए बड़ा खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: अपराध की दुनिया में जब गोलियों की गूंज सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश करती है, तो कानून के लंबे हाथ अंधेरों को चीरकर साजिशकर्ताओं के गिरेबान तक पहुंच ही जाते हैं। कमतौल में हुए मुंशी हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को दबोचकर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

- Advertisement -

देशज टाइम्स की खबर का असर हो गया। देशज टाइम्स खबरों का गरम भांप ऐसे ही नहीं है। कमतौल में मुंशी की घर के बाहर हत्या में देशज ने जो लिखा, कहा वह सच निकला। देशज टाइम्स ने लिखा था, हत्या का कनेक्शन मधुबनी से है। वही हुआ। पढ़िए पूरी खबर।

- Advertisement -

Darbhanga News: किराए के मकान में छिपे थे कातिल, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

दरभंगा पुलिस ने कमतौल अहियारी के वार्ड संख्या तीन निवासी हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजली की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। रविवार को घर के दरवाजे पर अलाव ताप रहे हरिशंकर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बुधवार को पुलिस ने शहर के डब्ल्यूआईटी मोड़ स्थित एक किराए के मकान से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विश्वविद्यालय थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सदर टू शुभेन्द्र कुमार सुमन ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का सीधा कनेक्शन मधुबनी जिले से है, जिससे हत्याकांड की परतें खुल गई हैं।

Darbhanga News: मुंशी की घर के बाहर हत्या में…दरभंगा, बेनीपट्टी और मधुबनी कोर्ट कनेक्शन…अब शिक्षिका पत्नी क्या कहती हैं… पुलिस की कॉम्बिस!

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी श्यामकिशोर ठाकुर, उसके पुत्र अभिषेक कुमार गर्ग उर्फ आजाद ठाकुर, पत्नी विभा देवी, रतनपुर निवासी विकास कुमार ठाकुर और ढढ़ीया निवासी चंदन कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके ठिकाने पर छापेमारी कर एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस कमतौल हत्याकांड के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।

विशेष टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक हरिशंकर शर्मा की पत्नी के बयान के आधार पर कमतौल थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, कमतौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी के साथ-साथ एसआई राहुल कुमार, नीरज कुमार, अभिलाषा कुमारी और तकनीकी शाखा के एसआई अमृत कुमार साह समेत कई अन्य तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया और डब्ल्यूआईटी मोड़ स्थित किराए के मकान पर धावा बोलकर सभी को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल हत्याकांड का खुलासा हुआ, बल्कि एक बड़े आपराधिक गिरोह का भी पर्दाफाश होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी विश्वविद्यालय थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Smart City: क्या दरभंगा बनेगा स्मार्ट सिटी? Delhi में मुलाकात और शहर की उम्मीदों को पंख... पढ़िए एयरपोर्ट, एम्स, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कई विश्वविद्यालयों में सजेगा Smart City का ताज
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें