मई,14,2024
spot_img

दरभंगा के 25 विस्थापितों का नया पता होगा पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास, बनेगा आशियाना

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा के 25 विस्थापितों का नया पता होगा पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास, बनेगा आशियानादरभंगा के 25 विस्थापितों का नया पता होगा पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास, बनेगा आशियाना

  • मुख्य बातें
  • डीएमसीएच के 25 विस्थापितों को मिला वासगीत पर्चा
  • डीएम ने कहा, नहीं बेच सकते आप यह जमीन, बनेगा आपके लिए आशियाना 

दरभंगा, देशज न्यूज। बहादुरपुर अंचल के पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास खाली प्लॉट में विस्थापितों को बसाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को इन्हें 3-3 डिसिमल जमीन घर बनाने के लिए दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय सभा कक्ष में डीएमसीएच के इन 25 विस्थापितों को वासगीत का पर्चा प्रदान किया।

सभी विस्थापितों को जिलाधिकारी ने वासगीत का पर्चा देते सभी लाभार्थियों से कहा,यह जमीन उन्हें घर बनाने के लिए दिया गया है। इस जमीन पर शीघ्र घर बनाकर रहें। उन्होने यह भी कहा कि इस जमीन को बेची नही जाए। वासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले विस्थापितों में वंसती देवी, शीला देवी, फूलो देवी, सुमित्रा देवी, सुनिता देवी, रामपरी देवी, रेणू देवी, मोहन पासवान, कुंति देवी, रूबी देवी, काजल देवी, बिल्लू कुमार, आरती देवी, रिंकू देवी, मीरा देवी, सीमन देवी, प्रमिला देवी, झूलन राम, सूरज कुमार राम, शीला देवी, समुद्री देवी, मुस्कान देवी, लाल बाबूराम, मीनादेवी, पिंकी देवी समेत अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी Pragya Bharti बनेंगी जज, CBSE 10th की बनीं टॉपर, Greater Noida की G.D.Goenka Public School का लहराया परचम

मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने अंचल अधिकारी, बहादुरपुर को उक्त सभी पर्चाधारियों को आंवटित भूमि की मापी करा कर उन्हें दखल कब्जा दिला देने का निर्देश दिया है ताकि पर्चाधारी आंवटित भूमि पर अपना घर बना सकें।दरभंगा के 25 विस्थापितों का नया पता होगा पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास, बनेगा आशियानादरभंगा के 25 विस्थापितों का नया पता होगा पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास, बनेगा आशियाना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें