
दरभंगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज की अध्यक्षता में बहेड़ी प्रखंड के सभी मुखिया के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल, आईटी सहायक, प्रखण्ड कार्यपालक सहायक एवं पंचायत कार्यपालक सहायक, कॉमन सर्विस सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी की ओर से सभी माननीय मुखिया को 15वीं वित्त आयोग, ग्राम पंचायत विकास योजना, जल-जीवन-हरियाली, पंचायत सरकार भवन, आरटीपीएस, सप्तम वित्त आयोग के बारे में जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया तथा दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया।






उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आरटीपीएस का संचालन कराना है, जहां पंचायत सरकार भवन पहले से पूर्व निर्मित है, उसे क्रियाशील रखना है। भारत नेट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सभी गांव में 05-05 ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन के माध्यम से वाईफाई लगाना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत सभी सार्वजनिक कुओं का जीणोद्धार कराया जाना है। इसके लिये उन्होंने सभी मुखियागण से कहा गया कि अपने-अपने पंचायतों में कम से कम 02 कुओं को चिन्हित करते हुए उसे जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत जीणोद्धार करावें।
इसके साथ ही सभी माननीय मुखियागण को 15वीं वित्त आयोग की राशि का कैसे उपयोग करना है, ग्राम सभा के बारे में, वार्ड सभा के बारे में, नल-जल के बारे में जानकारी दी गयी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी अपूर्ण योजना है, उन सबों को जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने 15 दिनों के अन्दर जो भी वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति नवगठित हुआ है, उसका अंकेक्षण कराते हुए उनको नये वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति को हस्तगत करा देने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी नल जल योजना को सुचारू रूप से चलाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विभाग स्तर से इसके लिए दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि नल जल में छोटी- मोटी मरम्मति करवाने के लिए एजेंसी का गठन किया गया है, चयनित एजेंसी के माध्यम से मरम्मति का कार्य करवाया जा सकता है।









You must be logged in to post a comment.