- Advertisement -
जाले थाना क्षेत्र के छोटी महूली गांव में वृद्ध दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जाले पहुंचाया है।
इस मामले में हारून नदाफ की बीवी रजीना खातून के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए प्राथमिकी आवेदन के अनुसार बीती शनिवार को रजीना की दो वर्षीय नतनी सड़क किनारे खेल रही थी, जहां इसी गांव के मो. खुर्शीद साइकिल से धक्का मारकर उसे गिरा दिया, बच्ची जब रोने लगी तो उक्त छोटी बच्ची को पैर से उछाल कर दूर फेंक दिया।
जब रजीना ने इसकी विरोध किया तो, उसके घर के सभी आरोपी में मो.खुर्शीद सहित जलसा खातून, मो. कामरान हसनैन, जीनत खातून समेत आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब इसके सौहर मो. हारून नदफ उसे बचाने आए तो उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए उसकी जेब से 29 हजार रुपए छीन लिए।
इस मामले में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों
2 

बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?
3 

दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?
4 

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…
5 

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!
6 

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
- Advertisement -








