spot_img

दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने मकर संक्रांति पर कहा, वादा जो किया है उसे निभाना है…

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने मकर संक्रांति पर कहा, वादा जो किया है उसे निभाना है...
दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने मकर संक्रांति पर कहा, वादा जो किया है उसे निभाना है…

दरभंगा,देशज न्यूज (DeshajNews)। भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा, दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स खोले जाने से खुशी है।प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत डेढ़ सौ करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इस अस्पताल से लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

- Advertisement -

भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत दरभंगा में एअरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। जून तक लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा, जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आठ रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे से राशि बिहार सरकार को उपलब्ध करवा दी गई है।

- Advertisement -

बुधवार को मकर संक्रांति पर अपने आवासीय परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते उन्होंने यह बात कही। कहा, जल्द ही सात आरओबी का निर्माण पुल निर्माण निगम और एक आर ओ बी का निर्माण बी एस आर डी सी एजेंसी करेगी। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक एक्सीलेटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रेस्ट हाउस का निर्माण, जो अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा, प्रगति पर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी में टेलर मास्टर की नृशंस हत्या, Stabbing Murder से दहला मनिहास

सांसद गोपालजी ठाकुर ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड

दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। लहेरियासराय स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, शंटिंग रेक एवं प्लेटफार्म विस्तारीकरण का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा,आईटी पार्क का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

हराही, गंगासागर व दिग्घी पोखर का सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 लाख 97 हजार 340 परिवारों ने  निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक उच्च विद्यालय में 90 हजार रुपया भारत सरकार  कम्प्यूटर एवं इन्भर्टर तथा एक लाख रुपया साज-सज्जा के लिए दे रही है।

अमृत योजना के तहत तीन पार्क की स्वीकृति दरभंगा शहर के लिए दी गई है। सौभाग्य योजना के तहत जिले में 1 लाख 34 हजार 800 एपीएल परिवारों व 98 हजार एक सौ बतीस बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है।  दरभंगा नगरक्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीसागर मेेंं पावर सब-स्टेशन बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।

विद्युत अंचल कार्यालय (बंगाली टोला) व कादिराबाद नीम चौक के पास पावर सब-स्टेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिला के अलीनगर में ग्रीड सब-स्टेशन का कार्य प्रगति पर है, जो मार्च’2020 पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला के 3400 किसानों को खेती हेतु विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में लगभग 4000 किमी जर्जर तार बदला जा चुका है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री राहत कोष से  गंभीर रोग से ग्रसित 100 से अधिक लोगों को मेरी अनुसंशा पर अनुदान की राशि अब तक उपलब्ध करायी  जा चुकी है। दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने मकर संक्रांति पर कहा, वादा जो किया है उसे निभाना है...दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने मकर संक्रांति पर कहा, वादा जो किया है उसे निभाना है...

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...