spot_img

Darbhanga News: दारोगा जी का ‘रेट कार्ड’ वायरल! चरित्र प्रमाण पत्र के लिए खुलेआम घूसखोरी, वीडियो देख एसएसपी भी हैरान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: खाकी पर जब दाग लगते हैं तो धुलने में सालों लग जाते हैं, लेकिन दरभंगा में तो लगता है कि दाग ही वर्दी की पहचान बन गए हैं। एसएसपी की लगातार कार्रवाई के बावजूद पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे, जिसका ताजा उदाहरण लहेरियासराय थाने से सामने आया है। यहां एक दारोगा का चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर खुलेआम रिश्वत लेने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: ‘बस पांच सौ रुपये ही तो दिए हैं’

इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस वीडियो में लहेरियासराय थाने के एक दारोगा जी थाने के बाहर बरामदे में अपनी कुर्सी पर बैठकर काम करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक युवक उनके पास आता है और अपने पर्स से निकालकर कुछ रुपये उन्हें देता है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब बाद में उस युवक से पूछा कि उसने दारोगा को किसलिए रुपये दिए, तो उसका जवाब भी स्पष्ट था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

युवक ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उसे चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके सत्यापन के लिए वह थाने आया था। उसने बताया, “पर्स से निकालकर कोई ज्यादा नहीं, बल्कि मात्र पांच सौ रुपये दिए हैं।” वीडियो में युवक ने अपना नाम और पता भी बताया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। यह घटना उस इलाके में हुई है जहां प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर एसएसपी तक के महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पेट्रोल पंप पर ग्राहक की बेरहमी से पिटाई, पढ़िए हिंसक लफड़ा!

एसएसपी की सख्ती के बावजूद मनमानी जारी

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी जिले में पुलिसिंग को सुधारने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जिले में बढ़ती रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अब तक दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही और अन्य आरोपों में निलंबित कर चुके हैं। कुछ के खिलाफ तो प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1, लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई

लहेरियासराय थाने का यह वीडियो जैसे ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि प्रसारित हो रहे वीडियो की पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि इस मामले में कब तक कार्रवाई होती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...